Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेनिश महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में अमेरिकी पत्रकार ने भारत को बताया असुरक्षित, अब NCW प्रमुख ने लताड़ लगाते हुए कही ये बात

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 07:54 PM (IST)

    Jharkhand Crime झारखंड के दुमका में बीते शुक्रवार को एक स्पेनिश महिला के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अब इस मामले को लेकर एक अमेरिकी पत्रकार ने भारत को असुरक्षित बताया है। जिसके बाद भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्रकार के पोस्ट की कड़ी निंदा की है।

    Hero Image
    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट मैदान में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला से सात अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने दो मार्च को सभी सात अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना के सामने आने के बाद अमेरिकी पत्रकार डेविड जोसेफ वोलोड्ज़को ने भारत को लेकर चेतावनी दी कि महिला यात्री भारत की यात्रा अकेले न करे। जिसके बाद भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पत्रकार डेविड जोसेफ वोलोड्ज़को के पोस्ट की कड़ी निंदा की है।

    अमेरिकी पत्रकार ने भारत को लेकर दी चेतावनी 

    अमेरिकी पत्रकार डेविड जोसेफ वोलोड्ज़को ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना को लेकर पोस्ट किया कि कई वर्षों तक भारत में रहने के दौरान मैंने यौन आक्रामकता का जो स्तर देखा, वह कहीं और नहीं देखा। मैं कभी भी ऐसी महिला यात्री से नहीं मिला जिसके साथ छेड़छाड़ या मारपीट या इससे भी बदतर स्थिति न हुई हो, भले ही वे केवल कुछ दिनों के लिए ही देश में रही हो। मैं भारत से प्यार करता हूं। यह दुनिया में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है और हमेशा रहेगी। लेकिन मैंने उन महिला मित्रों को सलाह दी है जिन्होंने मुझसे पूछा मैंने हमेशा यही कहा कि वहां अकेले यात्रा न करें। भारतीय समाज में यह एक वास्तविक समस्या है जिस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और मुझे आशा है कि समय के साथ इसमें सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे जिस्म को मानो...', स्पेनिश महिला ने सुनाई ढाई घंटे की दरिंदगी की दास्तां; आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

    comedy show banner
    comedy show banner