भारत की उपलब्धि पर अमेरिकी इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल, मिला करारा जवाब
अमेरिकी इंफ्लुएंसर को भारत की उपलब्धियों पर सवाल खड़े करना भारी पड़ गया। भारतीय उद्यमी ने हालिया उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए इंफ्लुएंसर से अपना सामान्य ज्ञान बेहतर करने को कहा। चार्ल्स हेवुड नाम के अमेरिकी इंफ्लुएंसर और ब्लागर ने इंटरनेट मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि क्या किसी भारतीय ने आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल की है?

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिकी इंफ्लुएंसर को भारत की उपलब्धियों पर सवाल खड़े करना भारी पड़ गया। भारतीय उद्यमी ने हालिया उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए इंफ्लुएंसर से अपना सामान्य ज्ञान बेहतर करने को कहा।
इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हुए सवाल पूछनेवाले अमेरिकी इंफ्लुएंसर हेवुड
चार्ल्स हेवुड नाम के अमेरिकी इंफ्लुएंसर और ब्लागर ने इंटरनेट मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि क्या किसी भारतीय ने आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल की है? मुझे तो कोई याद नहीं आ रहा और न ही ग्रोक (एक्स के एआइ) इस बारे में कुछ बता पा रहा है। ये अजीब लगता है कि वे 150 करोड़ की आबादी वाले देश हैं। हमें ये भी बताया जाता है कि हमें उनकी प्रतिभा की अंतहीन लहरों को पहचानने की जरूरत है।
वेंचर कैपिटलिस्ट दिलीप कुमार ने सुनाई खरी खरी
हेवुड को उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए वेंचर कैपिटलिस्ट दिलीप कुमार ने भारत की कुछ हालिया प्रमुख उपलब्धियों की सूची ट्वीट कर दी। कुमार ने लिखा, “इसरो का चंद्रयान-3, 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा और भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश है। नासा अब तक ऐसा नहीं कर सका है। भारत में हर महीने 10 अरब से ज्यादा लेन-देन यूपीआई से होता है। अमेरिका अब भी रियल टाइम पेमेंट का पता लगा रहा है।''
दिलीप कुमार ने आगे लिखा, “आधुनिक दौर में भारतीयों की उपलब्धि की जहां तक बात है, तो 4 भारतीयों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। इनमें अमर्त्य सेन (1998, अर्थशास्त्र), वेंकटरमन रामकृष्णन (2009, रसायन विज्ञान), कैलाश सत्यार्थी (2014, शांति), अभिजीत बनर्जी (2019, अर्थशास्त्र) शामिल हैं।''
उन्होंने आगे कहा कि जब आप स्पष्ट योगदान नहीं देख पाते हैं, तो यह भारतीयों के बारे में कम और आपके नजरिए के बारे में अधिक बताता है।
हेवुड के प्रति नाराजगी भी जताई
एक्स पर ट्रोल हुए हेवुड लोगों ने कुमार के ट्वीट का समर्थन किया और हेवुड के प्रति नाराजगी भी जताई। एक व्यक्ति ने लिखा कि जितनी ज्यादा नफ़रत, उतना ही फायदा भुगतान। सच कहूं तो, हमें परेशान भी नहीं होना चाहिए।
मूर्खों का कभी विरोध नहीं करना चाहिए
एक और व्यक्ति ने पोस्ट किया कि आपको इन मूर्खों का कभी विरोध नहीं करना चाहिए। भारतीयों का कुल योगदान किसी भी ज्ञात मानव आबादी से कहीं अधिक है। तीसरे व्यक्ति ने लिखा कि आपको क्यों लगता है कि आपको जवाब दिया जाना चाहिए। क्या हेवुड कोई ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें जवाब देना चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।