Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amar Singh Death News: मौत की उड़ी थी अफवाह तो अमर सिंह बोले थे टाइगर अभी जिंदा है

    By Vinay TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:14 PM (IST)

    एक बार जब अमर सिंह गंभीर रुप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे तो उनकी मौत की अफवाह उड़ गई थी। पता चलने पर उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया और बोले टाइगर अभी जिंदा है।

    Amar Singh Death News: मौत की उड़ी थी अफवाह तो अमर सिंह बोले थे टाइगर अभी जिंदा है

    नई दिल्ली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे और राज्यसभा सांसद सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया, वो शुक्रवार को इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। इससे पहले भी वो इसी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। साल 2018 के बाद से ही उनकी तबियत खराब हो रही थी। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमर सिंह जब सिंगापुर में इलाज के लिए भर्ती हुए थे, उस समय उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं। ये पहला मौका नहीं है जब अमर सिंह गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले भी वो एक बार गंभीर रूप से बीमार हुए थे और आइसीयू में भर्ती करवाए गए थे, उस समय तो उनकी मौत की खबरें भी उड़ गई थीं। जब उनको पता चला कि उनके मौत की खबर फैल गई तो उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है।

    अमर सिंह का मार्च माह का वो वीडियो खूब चर्चा में रहा था। जिसमें उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है और बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने अपने पहले के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि तबीयत पहले भी बिगड़ी थी लेकिन हर बार वो मौत के मुंह से लड़कर वापस आ गए। वीडियो में अमर सिंह कहते सुने गए थे कि सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं, बीमार हूं, त्रस्त हूं दिक्कतों से लेकिन डरा नहीं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है।

    हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई है कि यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है और मां भगवती की कृपा हुई तो अपनी ऑपरेशन के बाद शीघ्र-अतिशीघ्र दोगुनी ताकत से वापस आऊंगा।  उसके बाद वो ठीक हुए थे और काफी एक्टिव हो गए थे। अपनी सेहत का खास ध्यान भी रख रहे थे। 

    comedy show banner
    comedy show banner