Move to Jagran APP

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- सुरक्षा की दृष्टि से नहीं थी कोई कमी; ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वायनाड सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेतुके हैं। दरअसल राहुल गांधी ने अनंतनाग जिले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से भारत जोड़ो यात्रा रोक दी।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaPublished: Fri, 27 Jan 2023 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 07:28 PM (IST)
भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- सुरक्षा की दृष्टि से नहीं थी कोई कमी; ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस
भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- सुरक्षा की दृष्टि से नहीं थी कोई कमी (फोटो: BJP4India)

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। दरअसल, राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा था कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई है और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस वाले कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे।

loksabha election banner

ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेतुके हैं। ओछी राजनीति की जा रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा दिए गए बयानों से स्पष्ट होता है कि उनकी यात्रा सुर्खियों में बनी रहे, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई कमी नहीं थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत अनर्गल आरोप लगाने की बन गई है। जो आरोप उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और कश्मीर पुलिस पर लगाए हैं, ये सारे आरोप अनर्गल है। इससे प्रतीत होता है कि ओछी और घटिया राजनीति की जा रही है।

कांग्रेस ने लगाए सुरक्षा चूक के आरोप

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर घाटी के एंट्री प्वाइंट काजीगुंड के पास रोक दिया गया, क्योंकि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सुरक्षा में चूक और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। इससे सुरक्षा में प्रशासन के अनुचित रवैये का संकेत मिलता है।

Go First पर DGCA की बड़ी कार्रवाई, विमान कंपनी पर लगा 10 लाख का जुर्माना; 50 यात्रियों को छोड़कर भरी थी उड़ान

11 किमी पैदल चलने वाले थे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले थे, लेकिन राहुल गांधी महज 500 मीटर ही पैदल चल पाए और यात्रा रोकनी पड़ी थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी, बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

BBC Documentary Row: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बवाल, प्रदर्शन करते NSUI के छात्र हिरासत में; धारा 144 लागू

BJP CEC Meeting: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे PM Modi, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव पर चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.