Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Fani का कहर: कोलकाता एयरपोर्ट से कल सुबह तक उड़ानों का संचालन बंद

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Fri, 03 May 2019 01:27 PM (IST)

    फानी के चलते एयरपोर्ट ऑथिरटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Cyclone Fani का कहर: कोलकाता एयरपोर्ट से कल सुबह तक उड़ानों का संचालन बंद

    नई दिल्ली, एजेंसी। फानी (Cyclone Fani) के खतरे के देखते हुए एयरपोर्ट ऑथिरटी ऑफ इंडिया ने कोलकाता हवाई अड्डे से  सभी उड़ानों को रद कर दिया है। इस दौरान कोलकाता एयरपोर्ट से शुक्रवार 3 बजे शनिवार सुबह 8 बजे तक किसी उड़ान का संचालन नहीं किया जाएगा। बता दें कि चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराने के साथ ही शुक्रवार सुबह से काफी तबाही मचा रहा है। भुवनेश्वर में अभी तक 160 मिली लीटर बारिश हो चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय नेवी के पी-8I और डॉर्नियर को दोपहर में फोनी के असर और उसके कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा जाएगा। भुवनेश्वर में अभी तक 160 मिली लीटर बारिश हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दक्षिण बंगाल में भी तूफान का असर देखा जा सकता है। यहां कई पर्यटक बुरी तरह फंस गए है। तूफान में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (SBSTC) ने दीघा से 50 बसों का संचालन शुरू किया है। सुबह पांच बजे से ही पर्यटकों को निकालने के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया था। आपदा प्रबंधन की टीम तूफान से निपटने के लिए तैयार है। फानी की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि 100 से ज्यादा ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। 

    जानें कैसे पड़ा इस तूफान का नाम फानी 
    चक्रवाती तूफान का नाम फानी बंग्लादेश की ओर से दिया गया है। इससे पहले तक विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन की ओर से नाम तय किए जाते थे, लेकिन साल 2004 से भारत में भी तूफान का नाम देने का चलन शुरू हुआ।फानी एक बांग्ला शब्द है और यह नाम बांग्लादेश ने दिया है। फानी शब्द का इस्तेमाल विध्वंस या नाशवान के रुप में किया जाता है। हालांकि, इसका शाब्दिक अर्थ 'सांप का फन' है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप