Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Airlines Staff Mass Leave: Indigo और Go First एयरलाइन के कर्मचारियों ने सिक लीव लेकर किया कम वेतन का विरोध, DGCA की एंट्री से मामला हुआ गर्म

    विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमान रखरखाव करने वाले कई तकनीकी कर्मचारी छुट्टी पर चले गए है। ये कर्मचारी कम वेतन के विरोध में पिछले तीन दिन से छुट्टी पर हैं। ये कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर गए है।

    By Shashank Shekhar MishraEdited By: Updated: Wed, 13 Jul 2022 10:42 PM (IST)
    Hero Image
    इंडिगो और गो फर्स्ट के विमान रखरखाव तकनीशियन (एटीएम) कथित तौर पर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

    चेन्नई, एजेंसियां। कम वेतन के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए। इंडिगो और गो फर्स्ट के विमान रखरखाव तकनीशियन (एटीएम) कथित तौर पर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। डीजीसीए ने इंडिगो और गोफर्स्ट के विमान रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों के बीच कम वेतन को लेकर जारी विवाद के जल्द सुलझने की उम्मीद जताई है। डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि दोनों विमानन कंपनी के कई तकनीकी कर्मचारी अभी भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर गए हुए हैं। हालांकि, इस दौरान दोनों कंपनियों का संचालन सामान्य बना हुआ है। डीजीसीए ने एक बयान में कहा, 'हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अभी तक संचालन सामान्य है। उम्मीद है, इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो कर रहा अनुशासनात्मक कार्रवाई

    सूत्रों के अनुसार इंडिगो ने इस तरह से छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में इंडिगो के तकनीकी कर्मचारी पिछले पांच दिन के दौरान छुट्टी पर चले गए थे। ये कर्मचारी कम वेतन के विरोध में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर गए थे। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने छुट्टी लेने वाले तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सा दस्तावेजों के साथ एयरलाइन के डाक्टर को दिखाने के लिए कहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वे वास्तव में बीमार थे या नहीं। बता दें कि दो जुलाई को इंडिगो की करीब 55 फीसदी घरेलू उड़ानें देरी से उड़ी थी। बड़ी संख्या में कंपनी के चालक दल के सदस्यों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अवकाश लिया था।

    गो फर्स्ट के तकनीकी कर्मचारी भी गये छुट्टी पर

    विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमान रखरखाव करने वाले कई तकनीकी कर्मचारी छुट्टी पर चले गए है। ये कर्मचारी कम वेतन के विरोध में पिछले तीन दिन से छुट्टी पर हैं। ये कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर गए है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले इसी तरह इंडिगो के कई कर्मचारी भी स्वास्थ्य कारणों की बात कहकर छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद एयरलाइन ने इस तरह से छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।