Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AirAsia India Flight: पुणे से बेंगलुरु जाने को तैयार एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, जानें कारण

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 11:10 PM (IST)

    AirAsia India flight पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली है। फ्लाइट i5-1427 रनवे पर तो आई पर उसे अपन ...और पढ़ें

    Hero Image
    एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 ने टेक आफ रद्द किया।

    पुणे, एजेंसी। देश में आजकल आए दिन फ्लाइट में गड़बड़ी की समस्या देखने को मिल रही है। कभी फ्लाइट में आग की घटना तो कभी कोई तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग भी हुई है। ऐसा ही मामला एकबार फिर सामने आया है जिसमें फ्लाइट रनवे पर तो आई पर उड़ान नहीं भर सकी। दरअसल, पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 रनवे पर तो आई पर उसे अपना टेक-ऑफ रद्द करना पड़ा और वापिस वे में लौट गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तकनीकी गड़बड़ी आई सामने

    रविवार को जैसे ही एयरएशिया की फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी तभी उसे तकनीकी गड़बड़ी के कारण बे में लौटना पड़ा। एक अधिकारी के अनुसार फ्लाइट में हल्की तकनीकी खामी आई है लेकिन लोगों को आगे कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए ऐसा कदम उठाया गया है।

    यह भी पढ़ें- मुंबई से वाराणसी आ रहा गो एयरलाइंस का विमान मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट होकर कोलकाता पहुंचा

    कंपनी ने जताया खेद 

    एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ी के चलते कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके लिए कंपनी के प्रवक्ता ने लोगों से माफी भी मांगी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विलंब के कारण मेहमानों को असुविधा हुई है, जिसके लिए एयरएशिया इंडिया को खेद है।

    इंडिगो फ्लाइट में भी आई थी  समस्या

    बता दें कि फ्लाइटों में तकनीकी समस्या आने की घटनाएं हाल ही के दिनों में काफी ज्यादा हो रही हैं। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय तक ने जांच के आदेश दिए थे। ऐसा ही मामला बीते दिनों इंडिगो की फ्लाइट में भी देखने को मिला था जहां दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे विमान के एक इंजन में आग लगने के बाद उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर खड़ा करना पड़ा था। ये विमान भी रनवे पर आ चुका था और टेक ऑफ भी करने वाला था, लेकिन समय रहते आग लगने की जानकारी मिल गई।

    184 लोग थे सवार

    इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2131 दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। जैसे ही रनवे पर विमान आया तो इसे फुल इमर्जेंसी घोषित कर दिया गया। फ्लाइट में उस समय 184 लोग सवार थे जिसे समय रहते पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

    यह भी पढ़ें- CAPA Report: रखरखाव के अभाव में भारतीय बेड़े के 12 प्रतिशत विमान बंद, पायलटों और इंजीनियरों की हो सकती है कमी