विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट जारी, क्या रहा AIR India का पहला रिएक्शन?

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 12 Jul 2025 06:26 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2025 07:49 AM (IST)

एएआईबी ने शुक्रवार देर रात अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। वहीं इस मामले पर अब एअर इंडिया का बयान ...और पढ़ें

एएआईबी जांच रिपोर्ट को लेकर एअर इंडिया का बयान सामने आया है (फोटो- एएनआई)
एएआईबी जांच रिपोर्ट को लेकर एअर इंडिया का बयान सामने आया है (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. एअरलाइन ने कहा कि वह नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है
  2. एअर इंडिया ने कहा कि वह एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है
  3. रिपोर्ट में विमान के दोनों इंजन के बंद होने की बात आई सामने

पीटीआई, नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार देर रात अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। वहीं इस मामले पर अब एअर इंडिया का बयान सामने आया है। एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि वह नियामकों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है और एएआईबी द्वारा अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करने के बाद अहमदाबाद विमान दुर्घटना की चल रही जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेगी।

एअर इंडिया ने बयान में कही ये बात

एअरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा आज, 12 जुलाई 2025 को जारी की गई प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त होने की सूचना मिली है। इसके अलावा, एअरलाइन ने कहा कि वह नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी जांच की प्रगति के साथ पूर्ण सहयोग करना जारी रखेंगे।

दोनों इंजन के बंद होने की बात आई सामने

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने शुक्रवार देर रात हादसे की 15 पृष्ठों की प्रारंभिरक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में ईंधन आपूर्ति बंद होने से तुरंत थ्रस्ट कम होने लगा और विमान नीचे की ओर गिरने लगा। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि स्विच कटऑफ की स्थिति कैसे बनी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के काकपिट वायस रिकॉर्डर में एक पायलट को दूसरे से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि उसने ईंधन क्यों बंद किया। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।’ इसमें यह नहीं बताया गया है कि विमान के कैप्टन ने कौन सी टिप्पणी की और प्रथम अधिकारी ने कौन सी, और न ही यह कि किस पायलट ने दुर्घटना से ठीक पहले "मेडे, मेडे, मेडे" संदेश प्रसारित किया था।

एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे

एअर इंडिया विमान दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे और सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची थी। जांचकर्ताओं की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बोइंग 787 विमान के इंजन के ईंधन नियंत्रण स्विच कुछ देर के लिए बंद हो गए थे, जिससे विमान में ईंधन खत्म हो गया था।

विमान हादसे की रिपोर्ट के 10 महत्वपूर्ण अंश

  1. एएआइबी ने शुक्रवार देर रात हादसे की 15 पृष्ठों की प्रारंभिरक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी।
  2. उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजन हवा में ही बंद हो गए - ईंधन से जुड़ा CUTOFF स्विच ऑन हो गया और सिर्फ एक सेकंड में RUN से CUTOFF पर स्विच हो गए। रिपोर्ट से पता चला कि इंजनों को ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी।
  3. कॉकपिट ऑडियो से पुष्टि होती है कि एक पायलट ने पूछा, "आपने क्यों बंद कर दिया?" दूसरे ने जवाब दिया, "मैंने नहीं किया"।
  4. जब इंजनों की शक्ति कम हुई, तो आपातकालीन हाइड्रोलिक शक्ति प्रदान करने के लिए रैम एअर टर्बाइन - एक छोटा प्रोपेलर जैसा उपकरण - स्वचालित रूप से चालू हो गया। AAIB द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में RAT को चालू होते हुए दिखाया गया है। (विमान हादसे के बाद जांच में)
  5. पायलटों ने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की। N1 या इंजन 1 आंशिक रूप से ठीक हो गया, लेकिन इंजन 2 टक्कर से पहले ठीक नहीं हो पाया। विमान केवल 32 सेकंड के लिए हवा में था- रनवे से 0.9 नॉटिकल मील दूर एक हॉस्टल में जा गिरा।
  6. थ्रस्ट लीवर निष्क्रिय अवस्था में पाए गए, लेकिन ब्लैक बॉक्स दिखाता है कि टेकऑफ थ्रस्ट अभी भी लगा हुआ था, जो डिस्कनेक्ट/विफलता का संकेत देता है। ईंधन परीक्षण में साफ पाया गया, और ईंधन भरने वाले स्रोतों से कोई संदूषण नहीं था। संदूषण मतलब इसमें हवा, पानी, या मिट्टी में हानिकारक पदार्थों का मिलना शामिल है, जो पारिस्थितिक तंत्रों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  7. फ्लैप सेटिंग (5 डिग्री) और गियर (डाउन) टेकऑफ के लिए सामान्य थे। कोई पक्षी गतिविधि या मौसम संबंधी समस्या नहीं थी- साफ आसमान, अच्छी दृश्यता, हल्की हवाएं चल रही थीं।
  8. एएआईबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलटों के साफ छवि वाले थे पिछली कोई खराब हिस्ट्री नहीं थी और दोनों चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ थे, और उन्हें इस प्रकार के विमानों का पर्याप्त अनुभव था।
  9. तत्काल तोड़फोड़ का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन ईंधन स्विच में संभावित खराबी के बारे में एफएए की एक ज्ञात सलाह मौजूद थी।
  10. रिपोर्ट में कहा गया है एअर इंडिया द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया था। विमान भार और संतुलन सीमा के भीतर था वहीं, विमान में कोई खतरनाक सामान नहीं था।

यह भी पढ़ें- विमान से नहीं टकराया कोई पक्षी, बीच हवा में बंद हुए इंजन; पायलटों का संवाद आया सामने

यह भी पढ़ें- 'टेकऑफ के कुछ सेकंड में ही बंद हो गए थे दोनों इंजन', अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे की जांच रिपोर्ट में खुलासा