Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाल-बाल बचे 350 से अधिक यात्री, बीच रास्ते से वापस लौटा मुंबई से लंदन जा रहा विमान; सभी सुरक्षित

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Wed, 14 Aug 2024 11:07 PM (IST)

    Mumbai London Flight मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को बीच रास्ते से वापस लौटाना पड़ा। विमान में 354 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित मुंबई में वापस लैंड करा लिया गया था। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। इधर गोवा में एक विमान उड़ान भरते समय पक्षी से टकरा गया।

    Hero Image
    फ्लाइट सुबह 8.36 बजे मुंबई से रवाना हुई और 11.30 बजे लौट आई। (File Image)

    पीटीआई, मुंबई। एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान केबिन में दबाव की समस्या के कारण बीच रास्ते से वापस मुंबई लौट आया। उस पर 354 लोग सवार थे। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-129 बुधवार सुबह रवाना हुई थी। फ्लाइट सुबह 8.36 बजे मुंबई से रवाना हुई और 11.30 बजे लौट आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई। टिकट रद्द किए जाने पर पूर्ण रिफंड और किसी अन्य तिथि के लिए पुनर्निर्धारण की भी पेशकश की गई। वहीं, दूसरी ओर बुधवार सुबह गोवा से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 684 के टेक ऑफ के दौरान पक्षी के टकरा जाने के बाद उड़ान रोकना पड़ा।

    सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

    एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उड़ान रोकी थी। सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए। विमान को आवश्यक निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

    हाइड्रोलिक समस्या के कारण विमान की आपात लैंडिंग

    दिल्ली से मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान में हाइड्रोलिक संबंधी तकनीकी समस्या आने पर उसकी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिग करानी पड़ी। इस पर 167 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने कहा कि लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान में तकनीकी समस्या का पता चला। एहतियाती कदम उठाते हुए इसकी लैंडिंग कराई गई।