विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान ने एयरपोर्ट से मांगी मदद, उड़ान के दौरान पायलट को हुई थी समस्या

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sun, 19 Feb 2023 09:43 AM (GMT+05:30)

दुबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान ने रविवार को यहां हवाईअड्डे से मदद मांगी। उड़ान ...और पढ़ें

दुबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान ने एयरपोर्ट से मांगी मदद
दुबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे विमान ने एयरपोर्ट से मांगी मदद

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। दुबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान ने रविवार को यहां हवाईअड्डे से मदद मांगी। उड़ान के दौरान पायलट को लैंडिंग के दौरान कुछ दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट ने मदद की मांग की। इसकी जानकारी एयरलाइन के एक सूत्र ने दी है।

सूत्र ने कहा, लैंडिंग के दौरान पायलट को कुछ असहज महसूस हुआ और उसने एटीसी से सहायता मांगी। सुबह 6.30 बजे निर्धारित आगमन समय पर यह सामान्य लैंडिंग थी। पायलट द्वारा कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी।

लैंडिंग के समय IX540 एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान की जाँच के बाद, यह पाया गया कि विमान के नोज गियर के एक पहिए की ऊपरी परत डी-कैप हो गई थी।

उन्होंने कहा, इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है।

सूत्र ने कहा कि विमान को फ्लाइट बे में ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 को आज तमिलनाडु के पट्टीपोलम गांव से किया जाएगा लॉन्च

यह भी पढ़ें- IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने रक्षा प्रबंधन कॉलेज में 'इमर्जिंग ग्रेट पावर' सेमिनार को किया संबोधित