विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई चार घंटे की देरी तो एयरलाइन कर्मचारियों पर भड़के यात्री, देखें VIDEO

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 22 Feb 2023 10:18 AM (IST)

Air India मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार देर रात करीब चार घंटे लेट हो गई थी। इस ...और पढ़ें

Air India की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई चार घंटे की देरी तो एयरलाइन कर्मचारियों पर भड़के यात्री (फोटो एएनआइ)
Air India की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई चार घंटे की देरी तो एयरलाइन कर्मचारियों पर भड़के यात्री (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर यात्रियों का उस समय हंगामा देखने को मिला, जब एयर इंडिया की फ्लाइट अपने समयानुसार करीब चार घंटे के लिए लेट हो गई। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा एयरलाइन कर्मचारियों पर फूट पड़ा और उनकी एयरपोर्ट पर ही तीखी बहस भी हुई।

यात्रियों की हुई कर्मचारियों के साथ नोकझोंक

दरअसल, मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार देर रात करीब चार घंटे लेट हो गई थी। इस दौरान यात्रियों को जब फ्लाइट के लेट होने के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यहां उनकी एयरलाइन कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई।

आधी रात 1:48 बजे फ्लाइट ने भरी उड़ान

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सवार एक यात्री ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट AI-805 अपने मूल शेड्यूल रात 8:00 बजे से रात 10:40 बजे किया गया। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट का समय रात 11:35 बजे और फिर 12:30 बजे कर दिया। यात्री के अनुसार, देर रात दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से 1:48 बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूटी

यात्रियों ने दावा किया है कि देरी के कारण कई लोगों की कतर की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई। एक अन्य यात्री ने दावा किया है कि यह बहुत बुरा अनुभव था। हवाई अड्डे पर लगभग 200 यात्री थे और एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें रात 11:50 बजे तक पानी तक नहीं दिया गया था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता का बयान

हालांकि, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने यात्रियों के दावों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से उड़ान में चार घंटे की देरी हुई। सभी यात्रियों को भोजन भी दिया गया और और उनकी अच्छी तरह से देखभाल भी की गई। बता दें कि आइजीआइ एयरपोर्ट पर घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण लो विजिबिलिटी प्रोटोकाल लागू है। दिल्ली आ रहे सात विमानों को जयपुर डायवर्ट किया जा चुका है।

एयर इंडिया की अमेरिका से दिल्ली आने वाली उड़ान की स्वीडन में आपात लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार

डीजीसीए ने जारी किया सर्कुलर, कमर्शियल फ्लाइट के संचालन के लिए एसओपी बनाने के दिए निर्देश