Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande bharat mission: एयर इंडिया का पायलट कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से मास्को जा रहा विमान बुलाया वापस

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Sat, 30 May 2020 02:34 PM (IST)

    Vande bharat mission एयर इंडिया के एक पायलट के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से मॉस्को जा रही फ्लाइट को बीच में रोक दिया है।

    Vande bharat mission: एयर इंडिया का पायलट कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से मास्को जा रहा विमान बुलाया वापस

     नई दिल्ली, पीटीआइ। वंदे भारत मिशन के तहत दिल्ली से मॉस्कों जा रही फ्लाइट को बीच में रोक दिया गया। दरअसल, टीम को जानकारी मिली की फ्लाइट के पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने विदेश में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया है। मामले की जानकारी मिलते ही आदित्य ठाकरे ने चिंता व्यक्त की और लिखा कि उम्मीद करता हूं विमान में मौजूद सभी लोग ठीक सुरक्षित है। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया था कि कोरोना वायरस के कारण विदेशों में फंसे 30,000 भारतीयों को 158 विमानों से 25 मई तक स्वदेश वापस लाया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 10 हजार से अधिक लोग 164 विमान भारत से बाहर गए हैं। जून के मध्य तक अन्य 49,000 लोगों को वापस लाए जाएंगे।  बता दें कि भारत ने कोरोना वायरस का दुनियाभर में जारी लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा निकासी अभियान शुरू किया था। इस अभियान की शुरुआत 7 मई से हुई थी और इसके दूसरा चरण 16 मई को शुरू हुआ। विदेश मंत्रालय (MEA) ने हाल ही में मिशन के दूसरे चरण को 13 जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

    वहीं दूसरी तरफ देश में तेजी से कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या फिलहाल, डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश में फिलहाल, कोरोना वायरस के 86422 एक्टिव केस है। कुल मामलों में से अब तक 82369 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक वायरस की वजह से 4971 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।