विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एअर इंडिया और एयरबस की बड़ी पहल, देश में शुरू होगा पहला कॉरपोरेट SAF कार्यक्रम

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:27 PM (IST)

एअर इंडिया और एयरबस ने देश का पहला स्वैच्छिक कॉरपोरेट सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल ...और पढ़ें

एअर इंडिया की फ्लाइट। फाइल फोटो

एअर इंडिया की फ्लाइट। फाइल फोटो

HighLights

  1. एअर इंडिया, एयरबस ने पहला कॉरपोरेट एसएएफ कार्यक्रम शुरू किया।

  2. कंपनियों को हवाई यात्रा कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी।

  3. 2050 तक विमानन क्षेत्र को नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हवाई सफर से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए एअर इंडिया और विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर देश का पहला स्वैच्छिक कॉरपोरेट सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) कार्यक्रम तैयार करेंगी।

इसके तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों की हवाई यात्राओं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकेंगी। इस पहल से देश में पर्यावरण के अनुकूल विमान ईंधन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।

एअर इंडिया और एयरबस के बीच हुआ समझौता

इस संबंध में एअर इंडिया और एयरबस के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु मौजूद रहे। समझौते पर एयरबस इंडिया एवं साउथ एशिया के अध्यक्ष जुर्गेन वेस्टरमायर और एयर इंडिया के ग्रुप हेड पी. बालाजी ने हस्ताक्षर किए।

इस योजना का लाभ

इस योजना के तहत कंपनियां एअर इंडिया से एसएएफ के इस्तेमाल से होने वाली कार्बन उत्सर्जन में कमी के प्रमाणपत्र खरीद सकेंगी। इससे कंपनियों को अपने कर्मचारियों की हवाई यात्राओं से जुड़े कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देने का मौका मिलेगा। वहीं, एअर इंडिया को स्वच्छ विमान ईंधन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रदूषण कम करने में होगी एअर इंडिया की भागीदारी

एअर इंडिया के प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने कहा कि विमानन क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। इस पहल से कंपनियां भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी। वहीं, एयरबस के जुर्गेन वेस्टरमायर ने कहा कि विमानन क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में एसएएफ की अहम भूमिका होगी।

क्या है एसएएफ?

एसएएफ यानी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल ऐसा विमान ईंधन है, जिसे कचरे और प्राकृतिक रूप से मिलने वाले नवीकरणीय संसाधनों से तैयार किया जाता है। यह सामान्य विमान ईंधन की तुलना में अपने पूरे जीवनचक्र में कार्बन उत्सर्जन कम कर सकता है।

दोनों कंपनियों का लक्ष्य इस पहल के जरिए वर्ष 2050 तक विमानन क्षेत्र को नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर ले जाना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कब और कैसे करें जनगणना की स्वगणना? पोर्टल पर जाति दर्ज करने को लेकर यहां जाने पूरी प्रक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।