'फ्लाइट में बम है', बच्ची की बात सुनते ही मच गई अफरातफरी; अहमदाबाद से हैदराबाद जा रहा था विमान
अहमदाबाद से हैदराबाद आ रही एक उड़ान में 12 वर्षीय छात्रा के बम होने की बात कहने से हड़कंप मच ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। अहमदाबाद से हैदराबाद आ रहे एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा ने फ्लाइट में बम होने की बात कह दी।
हालांकि, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की पूरी जांच के बाद यह बात महज एक प्रैंक निकली।
कक्षा 7 में पढ़ने वाली बच्ची शनिवार को अपने स्कूल ट्रिप के बाद अन्य छात्रों और शिक्षकों के साथ हैदराबाद लौट रही थी। उड़ान के दौरान उसने अपने साथ बैठे एक सहपाठी से मजाक में कह दिया था कि फ्लाइट में बम है।
केबिन क्रू ने पायलट को दी सूचना
बच्ची की इस बात को पास मौजूद एक केबिन क्रू सदस्य ने सुन लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी जानकारी विमान के पायलट को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया।
विमान के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही तय प्रोटोकॉल के तहत पूरे विमान की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा बलों को विमान में कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
नाबालिग होने के कारण केस दर्ज नहीं
पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्ची नाबालिग है और उसने बिना किसी गलत इरादे के अनजाने में यह बात कही थी। इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
बाद में स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई और उसे ऐसी शरारतों से बचने की समझाइश दी गई।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में डांडिया कार्यक्रम के दौरान गिरा तोरण; एक छात्रा की मौत; 14 लोग घायल
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में डांडिया इवेंट में बवाल, VHP-बजरंग दल ने किया 22 गैर हिंदुओं को पकड़ने का दावा; पंडाल में हुई हाथापाई
