विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में डांडिया कार्यक्रम के दौरान गिरा तोरण; एक छात्रा की मौत; 14 लोग घायल

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:02 PM (IST)

हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान तोरण गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

हैदराबाद कॉलेज डांडिया में तोरण गिरने से हादसा।

हैदराबाद कॉलेज डांडिया में तोरण गिरने से हादसा।

HighLights

  1. हैदराबाद कॉलेज डांडिया में तोरण गिरने से हादसा।

  2. एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 14 लोग घायल।

  3. मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच और कार्रवाई के निर्देश।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान तोरण गिर गया। जिससे इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

पुलिस ने न्यूज एजेंसी PTI को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हवा के कारण तोरण गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 14 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

मुख्यमंत्री ने मौत पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख जताया है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सीएम ने अधिकारियों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।