विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पायलटों पर दोष मढ़कर बड़ी एअरलाइन कंपनियों को बचाया जा रहा...', कांग्रेस ने उठाए एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच पर सवाल

Published: Sat, 12 Jul 2025 11:53 AM (IST)

अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट AAIB ने जारी की। रिपोर्ट के अनुसार विमान के ...और पढ़ें

अहमदाबाद विमान हादसा फ्यूल कटऑफ के कारण इंजन फेल (फाइल फोटो)
अहमदाबाद विमान हादसा फ्यूल कटऑफ के कारण इंजन फेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी
  2. कांग्रेस ने मल्टीनेशनल कंपनियों को बचाने का आरोप लगाते हुए किए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में काफी सारी बातें सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दोनों इंजन अचानक बंद होने की वजह से दुर्घटना घटी थी। फ्यूल कटऑफ स्विच बंद होने की वजह से फ्यूल इंजन तक पहुंच नहीं पाया और समय कम होने के कारण पायलटों को स्थिति को ठीक करने का मौका नहीं मिल पाया।

कॉकपिट की बातचीत भी आई सामने

इसके साथ ही दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट में हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसके मुताबिक पायलट सुमीत सभरवाल ने को-पायलट से कहा था कि तुमने फ्यूल स्विच बंद क्यों किया?

इसके जवाब में को-पायलट क्लाइव कुंदर ने जवाब दिया कि उन्होंने बंद नहीं किया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने अब सवाल खड़े किए हैं और आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस नेता का आरोप

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपुत ने आरोप लगाते हुए कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों को बचाया जा रहा है और उन लोगों (पायलटों) पर दोष मढ़ा जा रहा है जो मारे गए।

इनपुट- पीटीआई।

Plane Crash Report: विमान के दोनों इंजन बंद, FAA चेतावनी की अनदेखी और पायलटों की बातचीत... जांच रिपोर्ट में कई खुलासे