यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान, आकलन करने के लिए सरकार कर रही राज्यों की रिपोर्ट का इंतजार- कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआइ। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने शनिवार को कहा कि बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain) ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सरकार नुकसान का आकलन करने के लिए राज्यों से इनपुट का इंतजार कर रही है।
बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान
कृषि मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित रूप से, बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। सर्वेक्षण चल रहा है। नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए हम राज्यों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।' किसान मानसून पर निर्भर हैं, जो अप्रत्याशित है। सभी उपायों के बावजूद, किसान प्रकृति की दया पर हैं।

ये भी पढ़ें: डेरी क्षेत्र की बड़ी चुनौती है पशुचारे की कमी; सरकार ने माना समस्या गंभीर, पराली को बचाना बहुत जरूरी
राज्य आपदा राहत कोष से किसानों को दिया जा सकता है मुआवजा
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों के पास राज्य आपदा राहत कोष है, जिसका उपयोग वे किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान की सीमा का आकलन करने की उचित प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से और राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जल्द ही घोषित करने की बात कही।
गेहूं की बुवाई के आंकड़े अभी तक नहीं मिले
कृषि मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रबी फसलों, विशेष रूप से तिलहन और दलहन की बुवाई देश भर में शुरू हो गई है और अब तक लगभग 7.34 लाख हेक्टेयर भूमि को कवर किया जा चुका है। मंत्रालय का कहना है कि गेहूं मुख्य रूप से रबी (सर्दियों) की फसल है, लेकिन राज्यों से इसकी बुवाई के आंकड़े अभी तक नहीं मिले हैं।
