Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सिविल सेवा परीक्षा के लिए नहीं बढ़ेगी उम्र सीमा', जितेंद्र सिंह बोले- मौजूदा प्रविधानों में बदलाव संभव नहीं

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 11:22 PM (IST)

    सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्र सीमा नहीं बढ़ेगी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ...और पढ़ें

    Hero Image
    राज्यसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह चर्चा में हुए सम्मिलित (फोटो: पीटीआई)

    नई दिल्ली, पीटीआई। सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्र सीमा नहीं बढ़ेगी। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में प्रयासों की संख्या और आयु-सीमा के संबंध में मौजूदा प्रविधानों में किसी भी बदलाव पर विचार करना संभव नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तारीखें और स्थान संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा तय और अधिसूचित किए जाते हैं।

    जितेंद्र सिंह ने क्या कुछ कहा?

    जितेंद्र सिंह ने कहा,

    कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर रिट याचिकाओं में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के आधार पर और विभाग-संबंधी संसदीय स्थायी समिति द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के संदर्भ में इस मामले पर कार्मिक विभाग में विचार किया गया।

    सीएसई के संबंध में प्रयासों की संख्या और आयु-सीमा के संबंध में मौजूदा प्रविधानों में किसी भी बदलाव पर विचार करना संभव नहीं है।