Move to Jagran APP

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Shinzo Abe जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। पश्चिमी जापान के नारा शहर में पीएम आबे को गोली मारी गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Fri, 08 Jul 2022 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2022 03:20 PM (IST)
उनके निधन पर दुनिया भर में शोक का माहौल है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। देश के नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चलाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां  इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पीएम शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वह एक एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक का माहौल है। पीएम नरेन्द्र मोदी सहित इन नेताओं ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख जताया है-

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा- 'मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'
  • पीएम मोदी ने अपने और पीएम शिंजो के रिश्ते पर बोलते हुए कहा, 'मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।'
  • पीएम ने आगे कहा, 'अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।
  • इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री आबे शिंजो के निधन पर भारत में एक दिन के लिए राष्ट्रिय शोक का एलान करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अबे प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा-

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्हें हमेशा एक दूरदर्शी के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने जापान की अथक सेवा की और भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे की हत्या से गहरा दुख हुआ। भारत ने आज एक घनिष्ठ मित्र खो दिया है, जिसने प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। रक्षा मंत्री ने पूर्व पीएम आबे के बारे में बोलते हुए कहा' 'मैं 2019 में अपनी जापान यात्रा के दौरान श्री आबे से मिला। मैंने उन्हें एक प्रेरक नेता के रूप में पाया, जिनके पास एक सुरक्षित और बेहतर दुनिया बनाने की दृष्टि थी। उन्हें उनकी राजनीति के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा-

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर से गहरा सदमा लगा है। भारत में उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने में उनके कई मित्रों और प्रशंसकों के साथ शामिल हों।'

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख-

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताते हुए कहा- 'कई वर्षों तक, आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक थे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदना व्यक्त की-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा, 'जापान के पूर्व प्रधान मंत्री और भारत के महत्वपूर्ण मित्र, श्री शिंजो आबे की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयास हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। उनके परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.