विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के बाद तुर्किये के प्रोपेगेंडा पर भारत की कार्रवाई, TRT वर्ल्ड के 'एक्स' अकाउंट पर लगाया बैन, बाद में हटाया

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Wed, 14 May 2025 12:57 PM (IST)

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए कई सरकारी एक्स अकाउंट और वहां के अभिनेता ...और पढ़ें

तुर्किये के टीआरटी वर्ल्ड के एक्स अकाउंट पर भारत में लगी रोक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
तुर्किये के टीआरटी वर्ल्ड के एक्स अकाउंट पर भारत में लगी रोक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. चीन के बाद तुर्की पर भारत का एक्शन
  2. TRT वर्ल्ड के एक्स अकाउंट पर लगाया बैन

एएनआई, नई दिल्ली। तुर्किये न्यूज ब्रॉडकास्टर टीआरटी व‌र्ल्ड और चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के एक्स हैंडल को कुछ घंटों तक प्रतिबंधित करने के बाद बहाल कर दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया, जब संस्थानों के एक्स हैंडल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और बाद में फर्जी खबरों और भड़काऊ बयानों को बढ़ावा देते पाए गए।

इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की चिंताओं का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों झूठे दावों को बढ़ावा दे रहे थे। इसमें बहावलपुर के पास राफेल को मार गिराने वाली गलत सूचना भी शामिल थी, जिसे भारत ने तुरंत खारिज कर दिया था।

यूजर्स जब इन अकाउंटों को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें कानूनी मांग के कारण खाता ब्लाक की जानकारी नजर आ रही थी। पाकिस्तान को खुलेआम तुर्किये की ओर से दिए गए समर्थन के बाद देश भर में कई जगहों पर तुर्किये पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है।

इससे पहले आठ मई को सरकार ने एक्स को 8,000 से अधिक अकाउंट ब्लाक करने का आदेश दिया था। गलत सूचना फैलाने के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद की गई थी।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खातों को भारत में निलंबित कर दिया गया था।

दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ग्लोबल टाइम्सन्यूज, हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले आप अपने तथ्यों को सत्यापित कर लें और अपने स्रोतों की जांच कर लें।"

ग्लोबल टाइम्स का 'एक्स' अकाउंट भारत में ब्लॉक, चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने पर लिया एक्शन