विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aero India 2023: एयरो-इंडिया शो में अपने सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ शरीक होगा अमेरिका

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 10 Feb 2023 08:20 PM (IST)

अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोंस ने कहा कि भारत अपनी रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा है जिसमें हम ...और पढ़ें

Aero India 2023: एयरो-इंडिया शो में अपने सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ शरीक होगा अमेरिका
Aero India 2023: एयरो-इंडिया शो में अपने सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ शरीक होगा अमेरिका

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो-इंडिया में अमेरिका अब तक के अपने सबसे बड़े सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ हिस्सा लेगा। भारत में अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोंस 12-17 फरवरी तक बेंगलुरू में दुनिया भर की रक्षा एविएशन और सामरिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के होने वाले इस शो में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा भारत

इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी सैन्य प्लेटफार्मों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अमेरिकी रक्षा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जोंस ने एक बयान में कहा कि भारत अपनी रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा है जिसमें हम निश्चित रूप से प्रमुख भागीदार बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम पारस्परिक रूप से लाभकारी सह-उत्पादन और सह-विकास साझेदारी पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम भारत को, एक सुरक्षित, अधिक समृद्ध, अधिक खुले और मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए, एक अनिवार्य भागीदार के रूप में देखते हैं।

DGCA: ICAO की एविएशन सेफ्टी ओवरसाइट रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार, छलांग लगाकर 55वें स्थान पर पहुंचा

येलहंका बेस पर होगा एयरो-इंडिया शो

एयरो इंडिया 2023 में अमेरिकी सैन्य सदस्यों और प्रभावशाली विमानों का एक क्रॉस-सेक्शन भी शामिल होगा। बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के येलहंका बेस पर होने वाले एयरो-इंडिया शो के दौरान अमेरिकी पेवेलियन में यहां की प्रमुख रक्षा कंपनियां अपने रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाएंगी। इसमें एस्ट्रोनॉटिक्स कॉरपोरेशन ऑफ अमेरिका, बोइंग, जीई एयरोस्पेस, लॉकहीड मार्टिन समेत कई कंपनियां आएंगी।

यूक्रेन में रूसी मिसाइलों से जीना दूभर, बुनियादी ऊर्जा ढांचा नष्ट; बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग

प्रकृति की खूबसूरती के बीच जांबाज सैनिकों की वीर गाथा से परिचित कराता पहाड़ी नगर लैंसडौन, मनमोहक हैं नजारे