Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ऑपरेशन सिंदूर में अभियान के लिए तैनात थी हमारी नेवी', नौसेना प्रमुख बोले- दु्श्मन को युद्धविराम के लिए मजबूर होना पड़ा

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 11:30 PM (IST)

    नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज पनडुब्बियां और विमान ऑपरेशन के लिए तैयार और तैनात थे जो समुद्री में हमारे पश्चिमी दुश्मन की किसी भी संभावित कार्रवाई को रोकने के लिए ताकत व तत्परता को दर्शाता है। इससे हमारे दुश्मन को सही समय पर युद्ध विराम के लिए विनती करने पर मजबूर होना पड़ा।

    Hero Image
    आतंकी कृत्य को युद्ध मानने के दृष्टिकोण ने ऑपरेशनल परिदृश्य में जोड़ा नया आयाम : नौसेना प्रमुख

     पीटीआई, नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी आतंकी कृत्य को युद्ध का कृत्य मानने के भारत के नए दृष्टिकोण ने हमारे ऑपरेशनल परिदृश्य में नया आयाम जोड़ा है।

    ऑपरेशन सिंदूर में अभियान के लिए तैनात थी नौसेना

    उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां और विमान ऑपरेशन के लिए तैयार और तैनात थे, जो समुद्री में हमारे पश्चिमी दुश्मन की किसी भी संभावित कार्रवाई को रोकने के लिए ताकत व तत्परता को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुश्मन को सही समय पर युद्ध विराम के लिए विनती करने पर मजबूर होना पड़ा

    नौसेना भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ''इस तीव्र और संतुलित प्रतिक्रिया ने न केवल हमारी रणनीतिक पहुंच और समुद्री प्रभुत्व को प्रदर्शित किया, बल्कि संकल्प का संदेश भी दिया। इससे हमारे दुश्मन को सही समय पर युद्ध विराम के लिए विनती करने पर मजबूर होना पड़ा।''

    वैश्विक सुरक्षा माहौल से भरे युग में प्रवेश कर रहे हैं

    नौसेना प्रमुख ने कहा, ''जब हम एक जटिल और तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा माहौल से भरे युग में प्रवेश कर रहे हैं, तो भारतीय नौसेना की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।''

    उन्होंने कहा कि दुनियाभर में चल रहे विभिन्न संघर्षों के साथ-साथ बदलते भू-राजनीतिक और भू-रणनीतिक परि²श्य ने हमारे कार्य की आवृत्ति, विविधता और जटिलता को काफी बढ़ा दिया है।

    नौसेना अलंकरण समारोह-2025 में एडमिरल त्रिपाठी ने ऑपरेशन संकल्प के दौरान पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में असाधारण सेवा के लिए कमोडोर कार्तिक श्रीमल को प्रतिष्ठित युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया।

    भारतीय नौसेना ने लाल सागर में किए हैं कई ऑपरेशन

    दिसंबर, 2023 में ऑपरेशन संकल्प के तहत भारतीय नौसेना ने लाल सागर, अदन की खाड़ी, उत्तरी अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट के समुद्र में एंटी-पायरेसी, एंटी-ड्रोन और एंटी-मिसाइल ऑपरेशन को अंजाम दिया था। समारोह के दौरान नौसेना प्रमुख ने विभिन्न अन्य नौसेना कर्मियों को नौसेना पदक (वीरता), नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।