Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aditya L1 Mission: इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट, इस दिन L1 प्वाइंट पर पहुंचेगा आदित्य एल-1

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 08:10 PM (IST)

    आदित्य एल1 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आदित्य एल1 छह जनवरी को एल1 प्वाइंट में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन एल1 प्वाइंट में कितने बजे प्रवेश करेगा इसके समय की घोषणा बाद में की जाएगी। आदित्य एल1 मिशन दो सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

    Hero Image
    आदित्य एल1 मिशन दो सितंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट से लॉन्च किया गया था। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। आदित्य एल1 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आदित्य एल1 छह जनवरी को एल1 प्वाइंट में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन, एल1 प्वाइंट में कितने बजे प्रवेश करेगा इसके समय की घोषणा बाद में की जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो सितंबर को लॉन्च किया गया था आदित्य एल-1

    बता दें कि आदित्य एल1 मिशन दो सितंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट से लाॉन्च किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है। साथ ही सूर्य से मिलने वाले प्रकाश और ऊर्जा समेत कई गतिशील परिवर्तन और विस्फोटक घटनाओं की जानकारी जुटाना है।

    यह भी पढ़ेंः Aditya L1 Mission: पांच जनवरी के बाद आदित्य एल-1 खोलेगा सूर्य के रहस्य, मिशन ने अब तक जोखिम भरे पड़ावों को किया पार