कांस्टीट्यूशन क्लब में हुआ आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारीभारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सांसद नीरज शेखर समेत कई नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया है। सभी अतिथियों ने आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की- आदिगुरु शंकराचार्य हमारे आराध्य हैं हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने हेतु संकल्पित हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में हुआ। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह,सांसद नीरज शेखर,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सभी अतिथियों ने आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य हमारे आराध्य हैं, हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने हेतु संकल्पित हैं।
पीएम मोदी ने जयंती पर घोषित किया अवकाश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर अवकाश घोषित किया और स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में डाक टिकट जारी किया हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलने वालों का कोई अस्तित्व नहीं है।
'आदिगुरु शंकराचार्य सनातन धर्म के सूर्य थे',
ब्रह्मचारी ने आगे कहा, भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा आदिगुरु शंकराचार्य सनातन धर्म के सूर्य थे। श्री शेखावत ने कहा की अखंड भारत के नवनिर्माण में उन्होंने अद्भुत काम किया। श्री शेखावत ने कहा की हमारी सरकार भी आदिगुरु शंकराचार्य जी के विचारों के अनुरूप काम कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य ने देश को नई दिशा दी और आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। श्री सिंह ने कहा की सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
'सनातन धर्म में सबका सम्मान है'
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने कहा की भारत वर्ष आदिगुरु शंकराचार्य का सदैव ऋणी रहेगा। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।
सांसद नीरज शेखर ने कहा आदिगुरु शंकराचार्य के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.संजय मयुख ने कहा की सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर किसी का प्रगति नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का उद्घोष पूरी दुनिया में हो रहा है।
'पीएम मोदी की सरकार ने सनातन धर्म की रक्षा की'
अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म के खिलाफ अभियान चलाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सनातन धर्म की रक्षा की। श्री सिंह ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन हेतु हमारा प्रयास जारी रहेगा।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह, डा. विनोद डोगरा,डा. मारूफ चौधरी,रंजीत चौधरी,गोपाल झा,सुरेंद्र कुशवाहा,रोहित चौधरी,राजमल जैन,आदर्श पासवान आदि उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।