विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया के खिलाफ आप के जस्टिस फखरुद्दीन

By Edited By:
Published: Wed, 02 Apr 2014 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2014 07:39 AM (IST)

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली सीट पर चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने हाई कोर्ट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को रायबरेली सीट पर चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस फखरुद्दीन को मैदान में उतारा है। ये मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जज रहे हैं। इसी तरह इलाहाबाद से पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने बुधवार को अपने 19 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है।

उत्तर प्रदेश से पार्टी ने जिन दस सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, उनमें रायबरेली से सोनिया गांधी को मुकाबला देने के लिए जस्टिस फखरुद्दीन का नाम शामिल है। अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ पार्टी अपने नेता कुमार विश्वास को पहले ही उतार चुकी है। जबकि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी में सीधे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनौती दे रहे हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी की बेहद ऊंची पगार वाली नौकरी छोड़ कर आप में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को पार्टी ने इलाहाबाद से उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को जारी सूची में गुजरात के सूरत और कच्छ, पंजाब के बटिंडा और फतेहगढ़ साहिब व तमिलनाडु के चेन्नई दक्षिण के अलावा छत्तीसगढ़ की रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ की सीट शामिल हैं।