विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज फिर बर्फबारी, जानें देशभर के मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

Published: Sat, 24 Feb 2024 08:24 AM (IST)

Weather Update Today पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार ...और पढ़ें

Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार
Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार

HighLights

  1. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
  2. दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
  3. जानिए देशभर के मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शुक्रवार की सुबह दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल साफ रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार के बाद न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा।

बिहार के मौसम का हाल

पटना समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा शुक्रवार से थम गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ने के बाद पटना समेत दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही तीन दिनों तक बनी रहेगी। अन्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

वहीं 27 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। 27 फरवरी को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में 28-29 फरवरी तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पढ़े ंपूरी खबर।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहेगा।

हिमाचल में भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिनों तक रहने का अनुमान है और इन जिलों के लिए तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। जबकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री कर अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर। 

उत्तराखंड में मौसम शुष्क

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं। 

वहीं, चंपावत में मौसम में गुरुवार को आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों का तापमान तीन डिग्री तक कम हुआ है। चंपावत जिले के लोहाघाट व अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। इस फरवरी में पहला मौका है जब तापमान माइनस में गया है। पढ़ें पूरी खबर।

जम्मू कश्मीर में वर्षा और हिमपात के आसार

जम्मू कश्मीर में अगले सप्ताह वर्षा और हिमपात के आसार फिर बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां वायुमंडल में मौजूद दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएंगे। इसके चलते 26 फरवरी से चार मार्च तक मौसम के मिजाज तीखे बने रहेंगे और अधिकांश इलाकों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार पूरे प्रदेश में अच्छी धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर। 

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार से बढ़ेगा पारा, दिल्ली में इस दिन बारिश का अनुमान

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: चार NH समेत 336 सड़कें बंद, 50 करोड़ का नुकसान; बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त