विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: चार NH समेत 336 सड़कें बंद, 50 करोड़ का नुकसान; बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त

Published: Sat, 24 Feb 2024 08:00 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश से अब तक पचास करोड़ का नुकसान हो गया है। प्रदेश ...और पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त
Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त

HighLights

  1. 26 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है
  2. शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
  3. हिमाचल प्रदेश में चार एनएच समेत 336 सड़कें बंद हैं

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश में 26 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिनों तक रहने का अनुमान है और इन जिलों के लिए तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। जबकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री कर अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में चार एनएच समेत 336 सड़कें बंद हैं

प्रदेश में चार एनएच सहित 336 सड़कें बंद हैं और 110 ट्रांसफार्मर खराब हैं इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। सड़कों को खोलने और ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य चल रहा है। प्रदेश में जनवरी से लेकर अब तक हुए हिमपात और वर्षा के कारण करीब 55 करोड़ का नुकसान हो चुका है। शुक्रवार को मौसम के साफ रहने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को तीन जिलों ऊना बिलासपुर और हमीरपुर में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: 'संदेशखाली में हुई घटना निंदनीय और दुर्भाग्‍यपूर्ण...', अनुराग ने पश्चिम बंगाल सरकार पर किया वार

भुंतर मे न्यूनतम तापमान 0.1 दर्ज किया गया

शिमला में न्यूनतम 1.2 तापमान रहा, जबकि अधिकतम 12.2 तापमान दर्ज किया गया। सुंदरनगर में न्यूनतम 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतमम तापमान 20.2 दर्ज किया गया। भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.1 रहा, अधिकतम 7.0 तापमान दर्ज किया गया। धर्मशाला में न्यूनतम 5.2 डिग्री तापमान के साथ अधिकतम तापमान 17.0 दर्ज किया गया। ऊना में न्यूनतम तापमान 3.2 रहा और अधिकतम तापमान 24.4 रहा। नाहन में न्यूनतम तापमान 6.1 रहा अधिकतम 20.3 दर्ज किया गया। वहीं, सोलन में न्यूनतम 0.7 डिग्री तापमान के साथ अधिकतम तापमान 18.0 तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Kangra Crime: पहले दुष्‍कर्म, फिर बहला-फुसलाकर कर ली शादी; अब 21 दिन बाद फंदे पर झूलती मिली युवती