विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangra Crime: पहले दुष्‍कर्म, फिर बहला-फुसलाकर कर ली शादी; अब 21 दिन बाद फंदे पर झूलती मिली युवती

Published: Fri, 23 Feb 2024 08:44 PM (IST)

Kangra Crime हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पहले युवती के साथ दुष्‍कर्म किया फिर ...और पढ़ें

अब 21 दिन बाद फंदे पर झूलती मिली युवती (फाइल फोटो)
अब 21 दिन बाद फंदे पर झूलती मिली युवती (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, देहरा। देहरा उपमंडल के तहत हरिपुर तहसील के साथ लगते एक गांव की लड़की ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जान दे दी। 21 दिन पहले ही शपथपत्र के जरिये शादी की थी। कुछ दिन से वह मायके में थी। शुक्रवार सुबह वह घर में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।

बेटी को फुसलाकर बनाई थी अश्‍लील वीडियो

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की आयु 18 साल नौ महीने थी। उनके अनुसार पड़ोस के गांव में लोक मित्र केंद्र संचालक 29 साल के युवक ने उनकी बेटी को फुसलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाया था। वह इसे वायरल करने की धमकी देकर काफी समय से उससे दुष्कर्म कर रहा था। तंग आकर कुछ समय पहले लड़की ने घर पर सब बता दिया। इसके बाद उन्होंने एक फरवरी को पुलिस थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया।

शपथ पत्र के आधार पर करवा दी शादी

दो फरवरी को युवक के स्वजन देहरा पहुंचे और शपथ पत्र के आधार पर दोनों की शादी करवा दी। उनकी बातों में आकर उन्होंने केस वापस ले लिया। लड़की को घर ले जाने की बजाय कहा कि कुछ दिन बाद वे बरात लेकर उनके घर आएंगे। लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बात नहीं की। सात फरवरी को वह पंचायत प्रधान को लेकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद आठ फरवरी को वे उनकी बेटी को लड़के की बुआ के घर ले गए।

यह भी पढ़ें: PM Awas Gramin Yojana की आड़ में सरकार को चूना, योजना का लाभ पहले ही उठा चुके लोग फिर भी सूची में नाम शामिल; आखिर कैसे?

अदालत जाने की कर रहे थे तैयारी

इस दौरान बेटी से उनकी कोई बात नहीं हुई। इसके बाद 14 फरवरी दोपहर उनके घर से कुछ दूर लड़के की दादी और बुआ ने धक्के मारकर बेटी को कार से उतरा और चले गए। इसके बाद से लड़की मायके में ही थी। इसी बीच उन्होंने एसपी से मिलकर दुष्कर्म के केस को दोबारा खुलवाने की भी मांग की। वीरवार वे न्यायाधीश से मिलने देहरा गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। शुक्रवार सुबह वे फिर अदालत जाने की तैयारी कर रहे थे।

दहेज की कर रहे थे मांग

इसी बीच बेटी को बुलाने जब गए तो देखा उसने फंदा लगा लिया था। लोगों की मदद से उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि लड़के वाले उनसे लाखों रुपये और दहेज की मांग भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: देश की सेवा करते हुए बलिदान हुए हैप्पी चौधरी, सियाचिन ग्‍लेशियर में थे तैनात

लड़की ने सुसाइड नोट में लड़के पर दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडिये बनाने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया है कि लड़का उसे वीडयो वायरल करने की भी धमकी देता था। दूसरी ओर, देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।