Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों लेकर भारत के लिए विमान ने भरी उड़ान, MOS कीर्तिवर्धन सिंह भी सवार

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 03:54 AM (IST)

    कुवैत के अधिकारियों ने एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है। वहीं 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। एमओएस कीर्तिवर्धन सिंह भी उसी विमान में सवार हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने तेजी से शवों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

    Hero Image
    कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शवों लेकर भारत के लिए विमान ने उड़ान भरी

     एएनआई, नई दिल्ली। कुवैत के अधिकारियों ने एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है। वहीं, 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। एमओएस कीर्तिवर्धन सिंह भी उसी विमान में सवार हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने तेजी से शवों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी शहर मंगाफ में बुधवार को छह मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रह रहे थे।

    45 भारतीय और तीन फिलीपींस के नागरिक

    अंग्रेजी अखबार 'अरब टाइम्स' की खबर के अनुसार कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने कहा कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान कर ली है। इनमें 45 भारतीय और तीन फिलीपींस के नागरिक हैं।

    लुलु ग्रुप के अध्यक्ष पीड़ितों के परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख

    एक एनआरआई व्यवसायी और संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष ने दुखद कुवैत अग्नि दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। भारत सरकार और केरल सरकार ने भी राहत कोष की घोषणा की है।

    कीर्ति वर्धन सिंह ने आग की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आग की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद से भी मुलाकात की, जिन्होंने अमीर की ओर से संवेदना व्यक्त की तथा सभी आवश्यक सहायता एवं समर्थन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।