कर्नाटक उच्च न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या करने की कोशिश, चाकू से रेता अपना गला
कर्नाटक उच्च न्यायालय के परिसर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को अदालत परिसर के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत बचाया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय के परिसर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को अदालत परिसर के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत बचाया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वह कोर्ट हॉल नंबर एक में घुसा और चाकू से अपना गला रेत लिया। अंदर तैनात हमारे सुरक्षा कर्मचारियों ने ऐसा होते देखा और तुरंत उसे बचाया। वह अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- Clock Symbol Case: SC ने NCP से मांगा जवाब, कहा- आदेश के बाद जारी किए गए विज्ञापनों का दें विवरण
यह भी पढ़ें- कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मिली Y सिक्योरिटी, लिस्ट में ये नाम भी हैं शामिल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।