विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

75 साल का ओमानी नागरिक भी आया था भारत में शादी करने

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 10:33 PM (IST)

हैदराबाद पुलिस ने तीन और अरब शेखों को किया गिरफ्तार, पहले ही दस शादियां कर चुका है अब्दुल्ला मुबारक...

75 साल का ओमानी नागरिक भी आया था भारत में शादी करने
75 साल का ओमानी नागरिक भी आया था भारत में शादी करने

हैदराबाद, प्रेट्र : भारत आकर नाबालिग लड़कियों से शादी रचाने के मामले में मंगलवार को तीन अरब शेखों और एक काजी समेत पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 75 साल का ओमानी नागरिक अब्दुल्ला मुबारक भी शामिल है। अब्दुल्ला इससे पहले दस शादियां कर चुका है। हैदराबाद पुलिस ने हाल में खाड़ी देशों के उम्रदराज नागरिकों की यहां नाबालिग लड़कियों से शादी कराने के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने तब आठ अरब शेखों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।

हैदराबाद दक्षिणी जोन के पुलिस उपायुक्त वी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए तीनों शेख ओमान के नागरिक हैं। इनमें 70 साल के सुलेमान ने दावा किया था कि वह इलाज के लिए शहर में आया था। लेकिन हकीकत में वह अपनी शादी के लिए नाबालिग लड़की की तलाश कर रहा था। ओमान का ही अल शेयादी मुहम्मद नामक दलाल सुलेमान को शादी कराने के लिए यहां लाया था।

ओमान के तीसरे नागरिक की पहचान अल अवादी यासिर के रूप में की गई है। शहर की एक महिला से शादी करने वाला यासिर ओमान के 75 वर्षीय अब्दुल्ला मुबारक को एक और शादी कराने के लिए यहां लेकर आया था। दस बार शादी कर चुका मुबारक ठीक से देख भी नहीं पाता। पुलिस ने इनके अलावा मुख्य काजी अली अब्दुल्ला और स्थानीय नागरिक नायाब इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया है। अब्दुल्ला दलालों के नेटवर्क के जरिये अरब नागरिकों को निकाह के लिए गरीब परिवारों की लड़कियां मुहैया कराता था। इस काम में इब्राहिम काजी की मदद करता था।

यह भी पढ़ेंः यात्रियों के टिकट नहीं चेक करेंगे आरपीएफ कर्मी

यह भी पढ़ेंः मालेगांव विस्फोट मामले में रमेश उपाध्याय को जमानत मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।