60 की उम्र में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
60 वर्ष की उम्र में जहां लोग अपने नाती-पोतों के साथ खेलने की ख्वाहीश रखते हैं वहीं मुंबई की एक महिला ने इस उम्र में अपने बेटे को जन्म दिया है। पूंजीबेन नाम की यह महिला वैसे गुजरात की ही है लेकिन सालों पहले अपने पति के साथ मुंबई रहने
अहमदाबाद। 60 वर्ष की उम्र में जहां लोग अपने नाती-पोतों के साथ खेलने की ख्वाहीश रखते हैं वहीं मुंबई की एक महिला ने इस उम्र में अपने बेटे को जन्म दिया है। पूंजीबेन नाम की यह महिला वैसे गुजरात की ही है लेकिन सालों पहले अपने पति के साथ मुंबई रहने चली गई थी।
शादी के कई सालों बाद भी जब पूंजीबेन की गोद सूनी ही रही तो इस दंपति ने ऐसा कदम उठाया कि असंभव, संभव में बदल गया और इस उम्र में वो मां बन गई। उनका नवजात बच्चा स्वस्थ्य है और दंपति इस खुशी से फूले नहीं समा रहे।
खबरों के अनुसार पूंजीबेन और उनके पति रणछोड़ भाई ने विज्ञान की मदद लेते हुए आईवीएफ तकनीक को अपनाया। इसके लिए उन्होंने अहमदाबाद के एक आईवीएफ सेंटर से बात की जिन्होंने उन्हें उम्मीद दी की वो मां बन सकती है। इसके बाद पूंजीबेन ने बेटे को जन्म दिया है।
हालांकि, विज्ञान के अनुसार 45 वर्ष की उम्र के बाद किसी महिला के लिए मां बनना असंभव सी बात हो जाती है लेकिन तकनीक की मदद से 60 वर्ष की उम्र में भी पूंजीबेन ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनका गर्भाशय सिकुड़ गया था और उनकी मां बनने की संभावना बेहद कम थी लेकिन उनकी जिद के आगे हमने यह कदम उठाया।
डॉक्टरों ने पहले तो हार्मोन्स के जरिये उनका गर्भाशय सक्रिय किया और फिर उनके पति के शुक्राणुओं की मदद से भ्रूण पैदा किया जिसे उनके गर्भाषय में रख दिया गया। इतने सालों के इंतजार के बाद पूंजीबेन और रणछोड़ भाई के घर में बच्चे की किलकारियों गूंज रहीं हैं।
[साभार- नई दुनिया]
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।