मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS अफसरों का ट्रांसफर; लिस्ट में SP-DIG का भी नाम
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 50 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादला सूची में 16 जिलों के एसपी और 7 रेंज के डीआईजी शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही पद संभाला था। तबादलों की वजह प्रशासनिक कारण और कुछ अधिकारियों का कार्यकाल पूरा होना बताया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य में 50 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस लिस्ट में 16 जिलों के एसपी और 7 रेंज के डीआईजी समेत 18 डीआईजी का नाम शामिल है। इनमें से ज्यादातर अधिकारियों ने 6-8 महीने पहले ही अपना पद संभाला था।
रतलाम के डीआईजी मनोज कुमार सिंह को डीआईजी लोकायुक्त बना दिया गया है। राजेश सिंह चंदेल, जो रीवा के डीआईजी थे, अब भोपाल ग्रामीण के डीआईजी पद पर नियुक्त किया है। रेल डीआईजी मोनिका शुक्ला को भोपाल में बतौर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) क्राइम नियुक्त किया गया है।
6 महीने में हुआ ट्रांसफर
बता दें कि तबादलों की सूची में 5 अधिकारियों को हाल ही में प्रमोशन मिला था। सभी को जनवरी 2025 में एसपी से डीआईजी बनाया गया था। वहीं, डी कल्याण चक्रवर्ती, राजेश सिंह चंदेल और सुनील पांडे समेत कई अधिकारियों का पद छह महीने के भीतर ही बदल दिया गया है।
प्रमुख तबादलों की लिस्ट
अधिकारी का नाम | पहले किस पद पर थे? | कहां हुआ ट्रांसफर? |
ललित शाक्यवार | डीआईजी छतरपुर | डीआईजी पुलिस मुख्यालय |
मुकेश कुमार श्रीवास्तव | डीआईजी बालाघाट | डीआईजी मानवाधिकार आयोग |
सुनील कुमार पांडे | डीआईजी सागर | डीआईजी पुलिस मुख्यालय |
ओमप्रकाश त्रिपाठी | डीआईजी भोपाल ग्रामीण | डीआईजी विशेष सशस्त्र बल (बिसबल) |
मनोज कुमार सिंह | डीआईजी रतलाम | डीआईजी लोकायुक्त |
मोनिका शुक्ला | डीआईजी रेल | एडीसीपी भोपाल |
निमिष अग्रवाल | डीआईजी इंदौर | डीआईजी रतलाम |
डी कल्याण चक्रवर्ती | डीआईजी छिंदवाड़ा | डीआईजी पुलिस मुख्यालय |
हेमंत चौहान | डीआईजी पुलिस मुख्यालय | डीआईजी रीवा |
राजेश सिंह | डीआईजी रीवा | डीआईजी भोपाल ग्रामीण |
शशिंद्र चौहान | डीआईजी सेनानी 32वीं वाहिनी | डीआईजी सागर |
विजय कुमार खत्री | डीआईजी/एसएसपी रेडियो भोपाल | डीआईजी छतरपुर |
राकेश कुमार सिंह | डीआईजी/एआईजी पुलिस मुख्यालय | डीआईजी छिंदवाड़ा |
मनोज कुमार सिंह | डीआईजी/एसपी धार | डीआईजी इंदौर ग्रामीण |
विनीत कुमार जैन | डीआईजी/एसपी अशोकनगर | डीआईजी बालाघाट |
क्या है ट्रांसफर की वजह?
इतनी बड़ी संख्या में तबादलों पर एमपी प्रशासन का कहना है कि ज्यादातर अधिकारियों का पद 3 साल पूरा होने के बाद बदला गया है। वहीं, कुछ मामलों में जांच और प्रशासनिक कारणों से तबादले किए गए हैं।
खासकर रीवा, भोपाल ग्रामीण, बैतूल, सीधी, नर्मदापुरम, सतना, झाबुआ, श्योपुर, उमरिया, मैहर, खरगोन और आलीराजपुर में एसपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में...', नेपाल हिंसा पर आया विदेश मंत्रालय का बयान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।