विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच रुसी जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज से की शादी

By Test1 Test1Edited By:
Published: Wed, 18 Feb 2015 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 18 Feb 2015 11:46 AM (IST)

रुस से भारत आए पांच जोड़ों ने आज यहां हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी का आयोजन आर्ट ऑफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रुस से भारत आए पांच जोड़ों ने आज यहां हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में वैदिक परंपराओं के हिसाब से किया गया। इस समारोह में वैदिक रीति में पारंगत पंडितों ने पुराने वैदिक मंत्रों का पाठ करते हुए शादी की रस्म पूरी करवाई।

वैदिक रीति से शादी के महत्व के बारे में आर्ट ऑफ लिविंग के दिनेश काशीकर का कहना है, 'जब कोई काम रीति-रिवाज के तहत किया जाता है तो उसमें स्थायित्व अधिक होता है। इन परंपराओं का सदियों से अनुसरण किया जा रहा है। इस कारण से इसमें भाग लेने वाले भी प्राचीन समय से जुड़ाव महसूस करते हैं। जो अध्यात्म से जुड़ाव महसूस करते हैं, वैदिक शादी उन्हें विवाहित जीवन में आध्यात्मिकता का अनुभव कराता है व विवादों से दूर रखता है। यह इस अंतर्रविरोध को भी दूर करता है कि शादी आध्यात्मिक जीवन का हिस्सा नहीं है।'

हाल के वर्षों में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में कई देशों से लोग वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने आ रहे हैं। इनमें रुस, अर्जेंटीना, अमेरिका, मंगोलिया, ताईवान, मलेशिया, पाकिस्तान, कनाडा, जर्मनी, लिथुआनिया, आयरलैंड, कोरिया, नार्वे, उरुग्वे और स्वीडन प्रमुख है।

दिनेश काशीकर वैदिक शादी की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता के बारे में कहते हैं, 'मंत्रों के उच्चारण और उसकी व्याख्या से शादी की रस्म में पांच तत्व और प्रकृति भी साक्षी होती है। वे किसी मनुष्य के साक्षी होने से कहीं ज्यादा स्थाई है। '

उनके मुताबिक सप्तपदी के दौरान जो सात वादे किए जाते है वह भी विवाहित जीवन की विलक्षणता का वर्णन है। शादी के दौरान जो रस्में होती है, उनका भी एक सांकेतिक महत्व है। जैसे कि चावल के भूंजे से की जाने वाली रस्म 'लाजा होमा' में भूंजा परिपूर्णता का प्रतीक है और इसके दौरान जिन मंत्रों का उच्चारण किया जाता है वे हमारे जीवन की संपूर्णता का प्रतीक है।

पढ़ेः शादी समारोह में चली गोली, दो घायल

पढ़ेः प्रेमी संग शादी रचाने बनारस से बरेली आई छात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।