विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी समारोह में चली गोली, दो घायल

By Edited By:
Published: Tue, 22 Apr 2014 12:59 AM (IST)

News Article Hero Image

संवादसूत्र, मैंगलगंज (लखीमपुर): थाना क्षेत्र के गाव ककरैहिया में रविवार रात्रि शादी समारोह के दौरान चली गोली से दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम लालापुर थाना ईसानगर से बारात ककरैहिया रामऔतार के यहा आई थी। द्वार पूजन के समय सभी लोग डास कर रहे थे, तभी शराब के नशे मे धुत अमरपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी चुरई पुरवा ने नाजायज तमंचे से फायर की। गोली अमरपाल के हाथ में लगते हुए पास में खड़े संतोष कुमार निवासी लालापुर थाना ईसानगर के कनपटी में जा लगी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। ग्रमीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लखीमपुर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गोली नाजायज तमंचे से चली है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि गोली चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।