विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना: चार की मौत, पिछले माह अस्पताल में 34 महिलाओं की हुई थी सर्जरी; मामले में जांच के आदेश

By Monika MinalEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 09:57 AM (IST)

4 Women Dies after DPL Sugery in Telangana Hospital पिछले माह तेलंगाना के अस्पताल में 34 महिलाओं की सर्जरी की ...और पढ़ें

तेलंगाना: चार की मौत, पिछले माह अस्पताल में 34 महिलाओं की हुई थी सर्जरी
तेलंगाना: चार की मौत, पिछले माह अस्पताल में 34 महिलाओं की हुई थी सर्जरी

हैदराबाद, एजेंसी।: तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में पिछले माह परिवार नियोजन (family planning) सर्जरी कराने वाली चार महिलाओं की मौत हो गई। यह अस्पताल रंगारेड्डी ( Rangareddy) के इब्राहिमपटनम में है। अस्पताल में डायरेक्टर आफ पब्लिक हेल्थ (DPH), डा. जी श्रीनिवास राव ( Dr G Srinivasa Rao) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए डा. राव ने बताया, परिवार नियोजन की सर्जरी के दौरान चार महिलाओं की मौत हो गई। सर्जरी कराने वाली 34 महिलाएं थीं। यह सर्जरी इब्राहिमपटनम फैमिली प्लानिंग आपरेशन प्रोग्राम के तहत कराया गया था।'

उन्होंने बताया, 'सरकार ने पहले ही सात दिनों के भीतर जांच के आदेश दे दिए हैं। हम मामले में पूरी जांच करेंगे। इन महिलाओं की पोस्टमार्टम भी की जाएगी।' डा. राव ने कहा, 'मैं इसकी गारंटी लेता हूं की मामले की पारदर्शी तरीके से पर्याप्त जांच कराई जाएगी।' घटना के बाद जिन डाक्टरों ने सर्जरी की थी उन्हें अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है।

डा. राव ने यह भी बताया कि स्टर्लाइजेशन कैंप दैनिक प्रक्रिया है जिसमें कुशल मेडिकल पेशेवर सर्जरी करते हैं। सर्जरी करने वाले सभी डाक्टरों को अच्छे से प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने कहा, 'हम वास्तविक कारण का पता लगा रहे हैं जिसके कारण चारों महिलाओं की मौत हुई है। यह पहली बार नहीं है जब हमने इस तरह की सर्जरी की। इससे पहले भी 500 से अधिक जगहों पर विभिन्न हालातों में हमने ऐसी सर्जरी की है।' डा. राव ने कहा, 'अब तक हमें इस बारे में कुछ पता नहीं चला है जैसे ही मामले में जांच की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी हम सरकार को सौंप देंगे।'