Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala Rain: भारी बारिश के बीच केरल के जंगलों में फंसी 3 गर्भवती महिलाएं, फरिश्ते बनकर आये वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस

    By Babli KumariEdited By:
    Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:37 AM (IST)

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।केरल में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।यहां बारिश की वजह से अबतक कई लोगों की जा ...और पढ़ें

    Hero Image
    केरल में गर्भवती महिलाओं को बचाते अधिकारियों का दृश्य (फोटो/एएनआइ)

    त्रिशूर, एजेंसी। केरल में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई जिले रेड अलर्ट पर हैं। लिहाजा 2 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में हैं। भारी बारिश के चलते 3 गर्भवती महिलाएं जंगल में फंस गईं। जिन्हें वन विभाग और पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया। सभी को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं उनमें से एक महिला ने जंगल में ही बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक मां और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अस्पताल जाने से मना करने पर तीन में से एक महिला ने जंगल में एक बच्ची को जन्म दिया। नई मां और बच्चा सुरक्षित हैं। अन्य दो गर्भवती माताएं छह और सात महीने की गर्भवती हैं।

    केरल के कोझीकोड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जलजमाव हो गया है। पानी में डूबी किसान की जमीन, फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

    जिला चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने तीनों को आश्वस्त किया और बाद में उन्हें चालकुडी तालुक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। टीम ने उन्हें एक फ्लैटबोट का उपयोग करके बचाया और पेरिंगलकुथ  के माध्यम से दो किलोमीटर के साहसिक कार्य को कवर किया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने घटना पर संज्ञान लिया और गर्भवती महिलाओं को बचाने वाली टीम को बधाई दी।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 से 8 अगस्त तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और चेतावनी दी है।

    कोट्टायम और पथानामथिट्टा की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। राज्य भर में 2,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में हैं। केरल में अब तक भारी बारिश से छह लोगों की मौत हो चुकी है।