Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2020 Complete List: अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवार्ड

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:05 AM (IST)

    सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 16 हस्तियों को पद्म भूषण व 118 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।

    Padma Awards 2020 Complete List: अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवार्ड

    नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नाडीज के साथ-साथ मशहूर ओलंपियन मुक्केबाज मेरी काम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।शनिवार को इन नागरिक सम्मानों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें मिला पद्म विभूषण सम्मान

    पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी काम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)और श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी श्री पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) शामिल हैं।

    इन्हें मिला पद्म विभूषण भूषण

    जबकि पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, मुअज्जम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णअम्मल जगन्नाथ, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, शेरिंग लैंडल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ, ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन शामिल हैं।

    इन्हें मिला पद्म श्री सम्मान

    जबकि पद्मश्री सम्मान पाने वाली शख्सियतों में अदनान सामी, करण जौहर, कंगना रनौट, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, उद्योगपति भरत गोयनका, हॉकी खिलाड़ी जीतू राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी का नाम शामिल हैं। मालूम हो कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।

    इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 118 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। इनमें लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा शामिल हैं।

    भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले को मिला पद्म श्री अवार्ड

    1984 भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अब्दुल जब्बार का बीते साल, 14 नवंबर 2019 को इंतकाल हो गया था।

    लंगर बाबा को मिला पद्म श्री अवार्ड

    जगदीश आहूजा को लंगर के लिए जाना जाता है। लोग इन्हें प्यार से लंगर बाबा के नाम से भी बुलाते हैं। वह रोजाना पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को फ्री में भोजन मुहैया कराते हैं। साथ ही मरीजों को आर्थिक सहायता से लेकर कंबल और कपड़े तक अन्य सहायता मुहैया कराते हैं। उन्होंने 1980 के दशक में मुफ्त भोजन परोसना शुरू कर दिया था। वह 2000 में  PGIMER चल आए थे और वहीं 15 सालों तक रोजाना 2,000 से अधिक लोगों की सेवा कर रहे हैं।

    देखें- पूरी लिस्ट, किसे मिला अवार्ड

    इन 118 हस्तियों को पद्मश्री

    1. गुरु शशधर आचार्य

    2. डॉ. योगी एरोन

    3. जय प्रकाश अग्रवाल

    4. जगदीश लाल आहूजा

    5. काजी मासूम अख्तर

    6. ग्लोरिया एरीरा

    7. खान जहीरखान बख्तियारखान

    8. डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय

    9. डॉ. सुषोवन बनर्जी

    10. डॉ. दिगंबर बेहरा

    11. डॉ. दमयंती बेसरा

    12. पवार पोपटराव भागूजी

    13. हिम्मता राम भांभू

    14. संजीव बाखचंदानी

    15. गफूरभाई एम. बिलाखिया

    16. बॉब ब्लैकमैन

    17. इंदिरा पी. पी. बोरा

    18. मदन सिंह चौहान

    19. उषा चूमर

    20. लील बहादुर चेत्री

    21. ललिता और सरोजा चिदंबरम (संयुक्त रूप से)

    22. डॉ. वजिरा चित्रसेन

    23. डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच

    24. उत्सव चरण दास

    25. प्रो. इंद्र दासनायके (मरणोपरांत)

    26. एच. एम. देसाई

    27. मनोहर देवदास

    28. ओइनम बेमबेम देवी

    29. लिया डिस्किन

    30. एम. पी. गणेश

    31. डॉ. बैंगलोर गंगाधर

    32. डॉ. रमन गंगाखेडकर

    33. बैरी गार्डिनर

    34. चेवांग मोटुप गोबा

    35. भरत गोयनका

    36. यदला गोपालराव

    37. मित्राभानु गोटिया

    38. तुलसी गौडा

    39. सुजॉय के. गुहा

    40. हरेकला हजबा

    41. इनामुल हक

    42. मधु मंसूरी हसमुख

    43. अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत)

    44. बिमल कुमार जैन

    45. मीनाक्षी जैन

    46. ​​नेमनाथ जैन

    47. शांति जैन

    48. सुधीर जैन

    49. बेनीचंद्र जमातिया

    50. के. वी. संपत कुमार और सुश्री विदुषी जयलक्ष्मी के. एस. (संयुक्त रूप से)

    51. करण जौहर

    52. डॉ. लीला जोशी

    53. सरिता जोशी

    54. सी. कमलोवा

    55. डॉ. रवि कन्नन आर.

    56. एकता कपूर

    57. यज्दी नौशीरवान करंजिया

    58. नारायण जे. जोशी करयाल

    59. डॉ. नरिंदर नाथ खन्ना

    60. नवीन खन्ना

    61. एस.पी. कोठारी

    62. वी. के. मुनुसामी कृष्णपक्ष

    63. एम. के. कुंजोल

    64. मनमोहन महापात्रा (मरणोपरांत)

    65. उस्ताद अनवर खान मंगनियार

    66. कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल

    67. मुन्ना मास्टर

    68. अभिराज राजेंद्र मिश्रा

    69. बिनापानी मोहंती

    70. डॉ. अरुणोदय मोंडल

    71. डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी

    72. सत्यनारायण मुनदूर

    73. मणिलाल नाग

    74. एन. चंद्रशेखरन नायर

    75. डॉ. टेट्सु नाकामुरा (मरणोपरांत)

    76. शिव दत्त निर्मोही

    77. पु ललिबक्थंग पचुअउ

    78. मुजिक्कल पंकजाक्षी

    79. डॉ. प्रशांत कुमार पट्टनायक

    80. जोगेंद्र नाथ फुकन

    81. रहिबई सोमा पोपेरे

    82. योगेश प्रवीण

    83. जीतू राय

    84. तरुणदीप राय

    85. एस. रामकृष्णन

    86. रानी रामपाल

    87. कंगना रनौत

    88. दलवई चलपति राव

    89. शाहबुद्दीन राठौड़

    90. कल्याण सिंह रावत

    91. चिंताला वेंकट रेड्डी

    92. डॉ. शांति रॉय

    93. राधमोहन और साबरमती (संयुक्त रूप से)

    94. बटाकृष्ण साहू

    95. ट्रिनिटी साइओ

    96. अदनान सामी

    97. विजय संकेश्वर

    98. डॉ. कुशाल कोंवर सरमा

    99. सईद महबूब शाह कादरी उर्फ ​​सईदभाई

    100. मोहम्मद शरीफ

    101. श्याम सुंदर शर्मा

    102. डॉ. गुरदीप सिंह

    103. रामजी सिंह

    104. वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत)

    105. दया प्रकाश सिन्हा

    106. डॉ. सैंड्रा देसा सूजा

    107. विजयसारथी श्रीभाष्यम

    108. काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी (संयुक्त रूप से)

    109. प्रदीप थलप्पिल

    110. जावेद अहमद टाक

    111. येशे दोरजी थोंग्ची

    112. रॉबर्ट थुरमन

    113. अगुस इंद्र उदयन

    114. हरीश चंद्र वर्मा

    115. सुंदरम वर्मा

    116. डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी

    117. सुरेश वाडकर

    118. प्रेम वत्स

    इसे भी पढ़ें: Padma Awards 2020: जानिए कौन हैं 'अब्दुल जब्बार' जिन्हें मरणोपरांत पद्म श्री से किया गया है सम्मानित