Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1895 का ये कैलेंडर कुछ कहता है, देखा-देखा सा भी लगता है; ये बात है खास

    By Digpal SinghEdited By:
    Updated: Fri, 11 Jan 2019 12:36 PM (IST)

    हमारे जीवन में कई घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जो याद दिलाती हैं कि इतिहास में भी बिल्कुल ऐसा ही हो चुका है। घटनाओं की तरह ही कैलेंडर भी खुद को दोहराता है।

    1895 का ये कैलेंडर कुछ कहता है, देखा-देखा सा भी लगता है; ये बात है खास

    नई दिल्ली, जेएनएन। कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है। फैशन को तो आपने बार-बार दोहराते हुए देखा होगा। कई घटनाएं भी ऐसी होती हैं, जो याद दिलाती हैं कि इतिहास में भी बिल्कुल ऐसा ही हो चुका है। इसी तरह कैलेंडर भी खुद को दोहराता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, ऊपर की पंक्तियों में आपने बिल्कुल सही पढ़ा... कैलेंडर भी खुद को दोहराता है। वैसे तो हर हफ्ते सोमवार से रविवार तक दिन, हर महीने एक से 31 तक तारीखें और हर साल जनवरी से दिसंबर तक महीने दोहराते ही हैं। अगर किन्हीं दो वर्षों के कैलेंडर में दिन, तारीख और महीने बिल्कुल एक जैसे दिखें तो इसे क्या कहेंगे। जुडवां कैलेंडर या डुप्लीकेट कैलेंडर...

    1895 Calender

    साल 2019 ऐसा ही एक साल है। इसे जुडवां कहें या डुप्लीकेट, लेकिन 2019 के कलेंडर 1895 के कैलेंडर में आप चाहकर भी कोई अंतर नहीं ढूंढ़ पाएंगे। दोनों साल के कलेंडर में मंगलवार से शुरू हुए साल का अंत भी मंगलवार को ही होता है। साल 2019 के साथ इतनी समानता के चलते साल 1895 का यह कैलेंडर WhatsApp पर खूब शेयर हो रहा है।

    2019 Calender