Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीकानेर में जारी है 16वां भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Sat, 20 Feb 2021 03:37 PM (IST)

    Indo US joint military exercise in Bikaner राजस्थान के बीकानेर में भारत-अमेरिका का 16वां संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास (Yudh Abhyas) चल रहा है। यह बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Ranges MFFR) में जारी है।

    Hero Image
    राजस्थान के बीकानेर में 16वां भारत अमेरिकी युद्धाभ्यास

     बीकानेर, एएनआइ। राजस्थान के बीकानेर में भारत-अमेरिका का 16वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास (Yudh Abhyas)' चल रहा है। यह बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Ranges, MFFR) में जारी है। एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका (India-America) की सेना के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है जो यहां 15 दिनों तक चलेेेेेगा। युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से रण कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं और फील्ड फायरिंग रेंज के रेतीले धोरों पर आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई की तकनीक को साझा कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 फरवरी से शुरू हुआ था ये युद्धाभ्यास

    दोनों देशों द्वारा ली जानी वाली पुरानी व अत्याधुनिक प्रणाली के साथ एक दूसरे के हथियारों के बारे में जानकारी को साझा कर प्रशिक्षण भी लिया जा रहा हैं। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आठ फरवरी से शुरू हुए इस भारत व अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास के ओपनिंग सेरेमनी के अवसर पर दोनों देशों के सैनिकों द्वारा परेड मार्च किया गया। यह युद्धअभ्यास भारत और अमेरिका के बीच चल रहे सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयासों में से एक है। यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में एक और कदम है। भारत और अमेरिका दोनों आतंकवाद के खतरे को समझते हैं और उसी के मद्देनजर इस का मुकाबला करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

    2004 में शुरू हुआ था द्विपक्षीय अभ्यास

    भारत-अमेरिका द्विपक्षीय अभ्यासों का यह सिलसिला वर्ष 2004 में शुरू हुआ था। यह द्विपक्षीय युद्धअभ्यास रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन (Counter Terrorism Operation) पर ध्यान केंद्रित करने वाला हैं। अभ्यास के दौरान, प्रतिभागी संयुक्त योजना, संचालन, संयुक्त सामरिक अभ्यासों से मिशन में संलग्न और क्षेत्र कमांडरों और सैनिकों के पेशेवर मामलों में एक-दूसरे के साथ बातचीत कर इस अभ्यास को सफल बना रहे हैं।