Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत और रॉयल सेना के बीच 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास अगस्त में थाईलैंड में होगा

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jun 2018 08:05 PM (IST)

    'मैत्री-2018' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास में थाईलैंड आर्मी के 50 से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे।

    भारत और रॉयल सेना के बीच 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास अगस्त में थाईलैंड में होगा

    शिवांग माथुर, नई दिल्ली। भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच 14 दिन तक चलने वाला युद्धाभ्यास अगस्त में होने जा रहा है। 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण थाईलैंड में शुरू होगा। 'मैत्री-2018' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास में थाईलैंड आर्मी के 50 से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे। जिसमें 1 जनरल, 6 अधिकारी और 2 पर्यवेक्षक सहित 39 जवानों के भाग लेने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दे कि 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच समन्वय स्थापित करना और अपनी योग्यता का आदान-प्रदान करना है। दोनों सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास को मैत्री नाम दिया गया है। इससे पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास 2017 में चंबा के बकलोह के छावनी क्षेत्र में शुरू में हुआ था।

    भारत और थाईलैंड के रिश्तो की कड़ी में यह संयुक्त सैन्य अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता रहा है। इस सैन्य अभ्यास को इस तरीके से आयोजित किया गया है जिससे कि दोनों देशों के सैनिक आपात स्थिति से निपटने और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में किए जाने वाले ऑपरेशन से परिचित हो सके और इस दौरान एक-दूसरे से सामंजस्य तथा तकनीकी सूझ-बूझ के बारे में गहराई से समझ सकें।

    अभ्यास के दौैरान दोनों देशों की सेनाओं को अभ्यास की प्रणाली, हथियारों का साजो-सामान, कमान तथा कंट्रोल सिस्टम से अवगत कराया जाएगा। भारत और थाईलैंड का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री सैन्य सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के संयुक्त युद्ध अभ्यास से दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं। साथ ही एक दूसरे की संस्कृति और भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलता है।

    मैत्री अभ्यास के दौरान जवानों को विभिन्न प्रकार के खेलों तथा आतंक से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाएगा। जवानों को आतंकियों की पहचान करने की बारीकियों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उनसे निपटने को रणनीति तैयार करने के बारे में बताया जाएगा।