Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assam: असम में चलती कार में 13 साल की लड़की से किया गया दुष्कर्म, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Thu, 18 May 2023 03:33 PM (IST)

    असम के कोकराझार जिले में चलती कार में चार युवकों ने 13 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया गया और 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    Hero Image
    असम में चलती कार में 13 साल की लड़की से किया गया दुष्कर्म

    कोकराझार, एजेंसी। असम के कोकराझार जिले में चलती कार में चार युवकों ने 13 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब चार युवकों ने लड़की को जबरन एक वाहन में ले लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर गाड़ी चलाते समय उसके साथ दुष्कर्म किया।

    अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह क्षेत्र डोटमा शहर के पास पड़ता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और बुधवार शाम को चारों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोटमा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को कोकराझार की एक अदालत में पेश किया गया है और उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।