यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेना ने 96 घंटों में हथियारों से लैस 13 घुसपैठियों को मार गिराया
आज गुरेज में एक आतंकी को ढेर करने के साथ सेना ने उत्तरी कश्मीर में एक पखवाड़े से भी कम समय में घुसपैठ की 8 कोशिशें नाकाम की हैं।

जेएनएन, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। पिछले 96 घंटों में भारतीय जवानों ने हथियारों से लैस 13 घुसपैठियों को मार गिराया। सेना ने घाटी में पाकिस्तान के आतंक को उकसाने के प्रयासों को नेस्तनाबूद कर दिया है।
इसके पहले शुुक्रवार को भारतीय सेना ने उड़ी सेक्टर के नजदीक सीमारेखा के पास घुसपैठियों की कोशिश नाकाम की थी। सेना ने घुसपैठ कर रहे 6 आतंकियों को मार गिराया था। सेना के द्वारा चलाए गए इस अभियान के साथ पिछले चार दिनों में नियंत्रण रेखा पर मुठभेडों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से एक मुठभेड में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
#JKOps 13 armed intruders killed in different operations in the past 96 hours: Visual of explosives and inflammable material recovered. pic.twitter.com/GIm1VabZ2J
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि, 'जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार सशस्त्र घुसपैठियों के कई समूहों में घुसपैठ करने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की है। आज गुरेज में एक आतंकी को ढेर करने के साथ सेना ने उत्तरी कश्मीर में एक पखवाड़े से भी कम समय में घुसपैठ की 8 कोशिशें नाकाम की हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान आर्मी चीफ ने फिर किया LoC दौरा, कहा- देते रहेंगे कश्मीर को हवा
यह भी पढ़ें : सेना के जवानों ने गुरेज में घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी मार गिराया