विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने फिर किया LoC दौरा, कहा- देते रहेंगे कश्मीर को हवा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 04:37 PM (IST)

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने कहा कि देश जिस तरह की रक्षा और सुरक्षा चुनौतियों से गुजर रहा है उनसे वह पूरी तरह वाकिफ है।

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने फिर किया LoC दौरा, कहा- देते रहेंगे कश्मीर को हवा
पाकिस्तान आर्मी चीफ ने फिर किया LoC दौरा, कहा- देते रहेंगे कश्मीर को हवा

 नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। लगता है जिस तरह से भारतीय सेना ने पिछले दिनों आक्रामकता दिखाई है उसके बाद पाकिस्तान बुरी तरह डर गया है। यही वजह है कि पिछले एक महीने के दौरान शनिवार को तीसरी बार पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एलओसी का दौरा किया है ताकि अपने जवानों के मनोबल को बढ़ाया जा सके।

बाजवा का मुजफ्फराबाद सेक्टर दौरा

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज मीडिया विंग (आईएसपीआर) ने बयान में बताया कि मुजफ्फराबाद में नियंत्रण रेखा के पास सबसे अग्रिम चौकी पर पहुंचे जनरल बाजवा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में वह लगातार अपना समर्थन देते रहेंगे। बयान में आगे यह कहा गया कि बाजवा को वहां के स्थानीय कमांडर की तरफ से सामरिक स्थिति, पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा के पार की गई फायरिंग और उसका भारतीय सेना की तरफ से दिया गये जवाब का विस्तृत ब्यौरा शामिल है।


जनरल बाजवा ने बढ़ाए सैनिकों के मनोबल

आईएसपीआर ने अपने बयान में आगे बताया है कि सामरिक तैयारी और उच्च मनोबल के लिए पाकिस्तान ने आर्मी चीफ ने उनको सराहा। इसे साथ ही जनरल बाजवा ने वहां पर तैनात जवानों से बातचीत की जिन्होंने आर्मी चीफ से वादा किया कि भारत की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

बाजवा ने कहा- रक्षा और सुरक्षा चुनौती से है वाकिफ

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने कहा कि देश जिस तरह की रक्षा और सुरक्षा चुनौतियों से गुजर रहा है उनसे वह पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि वह सभी चुनौतियों को हराने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

ढाई मोर्चे पर वॉर के लिए तैयार- जनरल रावत

इससे पहले गुरूवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने दावा करते हुए कहा था कि भारत पूरी तरह से ढाई मोर्चे पर जंग के लिए तैयार है। मीडिया की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में जनरल रावत ने बताया था कि पाकिस्तान, चीन और आंतरिक चुनौती यानि ढाई मोर्च से निपटने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से सक्षम है।

यह भी पढ़ें: इस चेहरे को तो पहचानते ही होंगे, कहां और कैसा है ये बच्‍चा, जानते हैं आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।