Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 साल के अभिमन्यु मिश्रा बने शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 02:12 AM (IST)

    मिश्रा ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 12 अगस्त 2002 को 2016 में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर कारजाकिन ने 12 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। मिश्रा को शतरंज में सर्वोच्च खिताब हासिल करने में 12 साल चार महीने और 25 दिन लगे।

    Hero Image
    12 साल के अभिमन्यु मिश्रा बने शतरंज इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

    नई दिल्ली, एएनआइ। अभिमन्यु मिश्रा बुधवार को इतिहास के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। न्यू जर्सी के 12 वर्षीय खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा जीएम मानक हासिल किया, जो पहले ही आवश्यक 2500 एलो रेटिंग चेलेंज को पार कर चुके हैं। Chess.com पर आधिकारिक रिलीज में लिखा गया, 'बुधवार को मिश्रा ने अपने छोटे लेकिन मधुर करियर का अब तक का सबसे बड़ा मैच जीत लिया। उन्होंने 15 वर्षीय भारतीय जीएम लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराया, नौ राउंड में 2600 से अधिक रेटिंग हासिल की।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिश्रा ने जीएम सर्गेई कारजाकिन का 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 12 अगस्त 2002 को, 2016 में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर, कारजाकिन ने 12 साल और सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। 5 फरवरी 2009 को जन्मे मिश्रा को शतरंज में सर्वोच्च खिताब हासिल करने में 12 साल, चार महीने और 25 दिन लगे।

    मिश्रा ने कई महीने बुडापेस्ट, हंगरी में एक के बाद एक टूर्नामेंट खेलते हुए, खिताब और रिकॉर्ड का पीछा करते हुए समय व्यतीत किया। उन्होंने अप्रैल वेजेरकेपजो टूर्नामेंट और मई 2021 के पहले शनिवार टूर्नामेंट में अपने पहले और दूसरे जीएम मानक दोनों को में बेहतरीन प्रदर्शन किया, विशेष रूप से स्कोरिंग मानकों के लिए स्थापित 10 खिलाड़ियों के दोनों राउंड-रॉबिन में वे बेहतरीन प्रदर्शन किए। आखिर इस महीने अपने अंतिम प्रयास में उन्हें सफलता मिली।