Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 Budget-Friendly Foreign Trip: इस साल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो, इन शहरों का कर सकते है रुख

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 03:22 PM (IST)

    10 Budget-Friendly Foreign Trip दुनिया भर में ऐसे कई अनेदेखे शहर है जो काफी सस्ते है। आज हम आपको दुनिया के दस ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घूमने के लिहाज से काफी सस्ता है।

    Hero Image
    10 Budget-Friendly Foreign Trip: इस साल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो, इन शहरों का कर सकते है रुख

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Cheapest Destination: दूर देशों की यात्रा करना मंहगा है, यह सोचना अब आप बंद कर दीजिए। अगर आपका दिल घूमने का है तो कुछ भी आपके बजट से परे नहीं है।बिना ज्यादा खर्च किए आप दुनिया के कई देशों की यात्रा आसानी से कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में World Happiness Report ने पर्यटन के नजरिए से दुनिया के सबसे खुशहाल 40 शहरों की सूची में स्मार्ट सिटी कानपुर को 11वें स्थान पर रखा है। 

    कम खर्च में घूमने के लिए Best है यह शहर

    • लिस्बन (पुर्तगाल की राजधानी)
    • वॉर्सा (पोलैंड की राजधानी)
    • इस्तांबुल (तुर्कीये का शहर)
    • बैंकॉक (थाईलैंड की राजधानी)
    • हनोई (वियतनाम की राजधानी)
    • सैन होजे (कैलिफोर्निया का शहर)
    • एथेंस (ग्रीस की राजधानी)
    • कुवैत सिटी (कुवैत की राजधानी)
    • कानपुर (भारत, उत्तर प्रदेश का शहर)
    • ग्वांगझोउ (चीन का शहर)

    कानपुर (Kanpur)

    उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक शहर कानपुर है। गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा यह शहर चमड़ा और कपड़ा उद्योग के लिए काफी मशहूर माना जाता है। उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर को ही माना जाता है।

    लिस्बन (Lisbon)

    पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन है। यह पश्चिमी यूरोप के सबसे सस्ती जगहों में से एक है। यहां साधारण बजट में यात्रा की जा सकती है। 

    वॉर्सा (Warsaw)

    पोलैंड की राजधानी वॉर्सा है। यूरोपीय शहर पोलैंड भी सबसे सस्ती जगहों में से एक है। इस शहर में भी आप एक आरामदायक यात्रा कर सकते है।

    इस्तांबुल (Istanbul)

    तुर्कीये का शहर इस्तांबुल दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में से एक है। इस शहर में भी आप सुविधाओं का आनंद कम पैसों में ले सकते है। यहां खाना, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं सस्ते दामों में मिलती है।

    बैंकॉक (Bangkok)

    थाईलैंड का कल्चर और रहने का कम किराया लोगों को काफी आकर्षित करता है। थाईलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर चिआंग माई दुनियाभर में मशहूर है। यहां आप कम बजट में भी एक रिसोर्ट लाइफस्टाइल जी सकते हैं। वीजा, ट्रेवल और खाने की सुविधाओं का आनंद कम दामों में ले सकते हैं।

    हनोई (Hanoi)

    वियतनाम की राजधानी हनोई, अपनी सदियों पुरानी वास्तुकला और दक्षिणपूर्व एशियाई, चीनी और फ्रांसीसी प्रभावों वाली समृद्ध संस्कृति के लिए जानी जाती है।

    वियतनाम यात्रा करने के लिए दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक माना जाता है। आमतौर पर यात्रा करने के लिए हनोई, वियतनाम का सबसे सस्ता शहर है। 

    सैन होजे (San Jose)

    कैलिफोर्निया का शहर सैन होजे की यात्रा करना काफी सस्ता है। यात्रियों के लिए सैन होजे की सबसे सस्ती यात्रा प्रति व्यक्ति प्रति दिन लगभग 108 डॉलर है। यहां रहने का किराया कम से कम 20 डॉलर प्रति रात के लिए बुक किया जा सकता है।

    एथेंस (Athens)

    ग्रीस की राजधानी एथेंस है। ग्रीस यूरोप के सबसे अच्छे हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक भी है। यहां हर बजट के लिए ग्रीस में घूमने की सबसे सस्ती जगह एथेंस है।

    कुवैत सिटी (Kuwait City)

    घूमने के लिए कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी को दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में से एक शहर माना गया है। यहां का वीजा लगभग 11,000 से 28,000 का होता है।

    ग्वांगझोउ (Guangzhou)

    बता दें कि आप चीन के अधिकांश प्रमुख शहरों में बहुत ही कम पैसों में घूम सकते है। इसका शहर ग्वांगझोउ दुनिया का सबसे सस्ता शहर है।