विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाचार्य के 1475 पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में UP Principal Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1475 उम्मीदवारों का चयन होगा।

UP Principal Inter Level Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UP Principal Inter Level Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. कुल 1475 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटर लेवल) में प्रधानाचार्य के कुल 1475 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार UP Principal Inter Level Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2026 है।

रजिस्ट्रेशन फीस

यूपी में प्रधानाचार्य के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी उम्मीदावरों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1475 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें बालक विद्यालयों के लिए कुल 1318 पद और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 157 पद आरक्षित है।

इतना मिलेगा हर महीने वेतनमान

चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री एवं 4 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

इस डेट पर होगा एग्जाम

प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 07 जनवरी, 2027 को संचालित की जानी है। परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या कुल 120 होगी, जिसमें सही जवाब के लिए 3 अंक और गलत जवाब के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल करें चेक

यह भी पढ़ें- UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती का एलान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी