विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और सैलरी सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:52 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

UPESSC UP Headmaster Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

UPESSC UP Headmaster Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. हेडमास्टर के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. कुल 1172 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रदेश नें हेडमास्टर के कुल 1172 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार यूपी में बतौर हेडमास्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UP Headmaster Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

UP Headmaster Vacancy 2026 कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये उत्तर प्रदेश में कुल 1172 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बालक विद्यालय में कुल 1037 पदों पर और बालिका विद्यालयों में कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इतनी मिलगी सैलरी

हेडमास्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएडी की डिग्री भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास न्यूनतन 4 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है।

UP Headmaster Notification 2026

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे। उनके लिए 40 अंकों का साक्षात्कार आयोजित कराया जाएगा।

UPESSC UP Headmaster Recruitment Registration Link 2026

 

यह भी पढ़ें- UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों भर्ती का एलान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी