Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर भर्ती की परीक्षा अगले माह, दारोगा भर्ती के लिए छह लाख से अधिक आवेदन आए

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 06:58 PM (IST)

    लखनऊ में पुलिस उपनिरीक्षक के 4534 पदों पर भर्ती के लिए छह लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अनुमान है कि अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आएंगे। भर्ती बोर्ड को लिखित परीक्षा कराने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इससे पहले कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोर्ड को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कराने में लगभग तीन माह का वक्त लगेगा। इससे पूर्व अगले माह पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

    भर्ती बोर्ड ने पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रणाली लागू की है। नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी अब तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भर्ती बोर्ड के अनुसार विभिन्न अभ्यर्थियों ने ओटीआर में भरे गए विवरण में संशोधन किए जाने की मांग की थी।

    इस पर भर्ती बोर्ड ने हर अभ्यर्थी को मात्र एक बार ओटीआर में संशोधन का अवसर प्रदान किए जाने की निर्णय किया है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

    एक अधिकारी के अनुसार दारोगा भर्ती के लिए अंतिम सप्ताह में अधिक संख्या में आवेदन होंगे। कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने के बाद नवंबर माह में पुलिस के लिपिक संवर्ग में भर्ती की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

    कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-एक के 930 पदों पर भर्ती होनी है। जबकि उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

    comedy show banner
    comedy show banner