Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police Recruitment 2025: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एसआई और कॉन्स्टेबल के पदों पर निकलेगी भर्ती

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 05:06 PM (IST)

    यूपी पुलिस एसआई और काॅन्स्टेबल भर्ती 2025 (UP Police SI Constable Vacancy 2025) नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत में जारी होने की संभावना है तो इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि सूचना जारी होने के पहले अपने सभी डाॅक्यूमेंट्स तैयार कर लें।अगर कोई दस्तावेज अधूरा है तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अभी से उसे ठीक करवा लें इससे बाद में ओवदन करने में दिक्कत नहीं होगी।

    Hero Image
    UP Police Recruitment 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशबरी है। राज्य में हाल ही में 60 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब एक बार बंपर भर्ती आने वाली है। ताजा अपडेट के अनुसार, अब जल्द ही राज्य में कॉन्स्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती निकलेगी। इस बार भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के 4543 और सिपाही के 19220 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल 19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है। कैंडिडेट्स पूरा नोस्ट नीचे देख सकते हैं। 

    UP Police SI Vacancy 2025: एसआई के 4543 पदों पर होगी भर्ती

    यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि एसआई के 4543 पदों की भर्ती के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ है। बता दें कि कुल पदों एसआई नागरिक पुलिस, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी समेत अन्य पोस्ट शामिल हैं।

    UP Police Constable Jobs 2025: uppbpb.gov.in पर जारी होगा नोटिफिकेशन

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना बोर्ड की बेबसाईट uppbpb.gov.in पर उचित समय पर जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन की अहम तारीख, पदवार संख्या, भर्ती शुल्क, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि, शारीरिक योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा रिजल्ट सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Final Result 2025: जारी हुआ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक